Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
✍️
बीकानेर के गज्जेवाला में जुटे ग्रामीण, हुए खुश, जानिए क्यों...
बीकानेर, 28 अप्रैल। बज्जू ब्लॉक की ग्राम पंचायत गज्जेवाला में शुक्रवार को महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन किया गया।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शिविर का अवलोकन किया एवं कैम्प में उपस्थित सभी 23 विभागों के काउंटर पर पहुंचकर किये जाने वाले कार्यों का फीडबैक लिया।
उन्होंने महंगाई राहत कैम्प में मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, चिरंजी स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रतिमाह 100 यूनिक बिजली फ्री, किसानों को 2000 यूनिक बिजली फ्री, चिरंजनी दुर्घटना बीमा, अनुपूर्णा फूड पैकेट योजना, मनरेगा योजना में न्यून्तम 125 दिन रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेशन, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने को कहा।
उन्होंने ग्रामीण जनों को महंगाई राहत गारन्टी कार्ड भी वितरित किये।
एसडीएम हरिसिंह ने बताया कि चक 25 के डब्ल्यू डी राजस्व गांव में चक प्लान के अनुसार 24 मुरब्बों में रास्ता स्वीकृत किया गया।
इस दौरान कैम्प के प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी हरि सिंह शेखावत ने हैल्प डैक्स, पंजीयन काउन्टर पर की गई व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर तक कुल 128 गारंटी कार्ड लाभार्थियों को वितरित किये गये।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी हरीसिंह शेखावत, भागीरथ तेतरवाल, गणपतराम विश्नोई, अनोपाराम, पतराम पंचायत समिति सदस्य, कोजाराम पूर्व सरपंच, गोकलराम सरंपच गज्जेवाला, अमरसिंह बीका विकास अधिकारी पंचायत समिति बज्जू खालसा, रमणदान तहसीलदार राजस्व बज्जू, अर्जूनदान बीठू, अतिरिक्त विकास अधिकारी सहित विभिन्न 23 विभागों के अधिकारी,कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं