एक्सीडेंट : 4 घायल, एक महिला की हालत गंभीर



*खबरों में...*🌐




🖍️

--




औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

--

... खबर 👇नीचे पढ़ें...








-


एक्सीडेंट : 4 घायल, एक महिला की हालत गंभीर

बीकानेर। नोखा रोड़ पर
शिववैली के सामने रविवार की सुबह
हुए  सड़क हादसे में देशनोक
की तरफ से बीकानेर आ रही मिनी
ट्यूरिस्ट बस ने सामने की तरफ से
आ रहे आ रहे ऑटो के टक्कर मार दी।
इससे ऑटो में चालक समेत उसमें
सवार तीन जने घायल हो गये। जिन्हें
मौके पर मौजूद लोगों ने पीबीएम
होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
घायलों में शामिल एक महिला की
हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे
की सूचना मिलने के बाद मौके पर
पहुंची गंगाशहर पुलिस ने ट्यूरिस्ट बस
और ऑटों को कब्जे में ले लिया। थाने
के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया
कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात
सामने आई है कि बस चालक को
नींद का झोंका आ गया था। इससे
बेकाबू हुई बस सामने की तरफ से आ
रहे ऑटो में जा घुसी। हादसे में ऑटो
चालक 40 वर्षीय मघाराम पुत्र
दानाराम कुहार निवासी चौपड़ा बाड़ी,
धीरेरा निवासी मदनराम पुत्र भगवाना
राम गोदारा, चौपड़ा बाड़ी निवासी
लालंचद पुत्र गणपत राम वाल्मिकी
और 45 वर्षीय श्रीमति मुन्नी देवी पत्नि
चौथाराम भाट घायल हो गये। इनमें
मुन्नी देवी की हालत थोड़ी गंभीर बनी
हुई है। बस की टक्कर से ऑटों का
अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो
गया। गंगाशहर थाना पुलिस ने ऑटो
चालक की रिपोर्ट पर ट्यूरिस्ट बस
चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
लिया है।

-





Comments