© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
औरों से हटकर
सबसे मिलकर
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🌞:
तिलक नगर में आपसी झगड़े में युवक के पैर में लगी गोली
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
तिलक नगर में आपसी झगड़े में युवक के पैर में लगी गोली
बीकानेर । तिलक नगर में आपसी बोलचाल को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने परिवादी रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय रमेश सेन पुत्र मूलचंद के पर्चा बयान पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी रमेश सेन ने पर्चा बयान में बताया कि उसकी व सवाई सिंह की किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर सवाई सिंह व उसके साथ खेतेश्वर बस्ती निवासी मनोज उर्फ मुकेश उसके घर आए और मेरे पैर पर पिस्तौल से गोली मारी। इस दौरान वहां मौजूद मेरे दोस्त नदीम ने टैक्सी दौडा ली और मुझे ट्रोमा सेंटर लाकर भर्ती करवा दिया। मामले की जांच एएसआई नैनू सिंह को सौंपी गई है।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं