बीकानेर ने भवानी भाई की स्मृति में किए आयोजन, अर्पित की श्रद्धांजलि




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:
बीकानेर ने भवानी भाई की स्मृति में किए आयोजन, अर्पित की श्रद्धांजलि








औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️   





बीकानेर ने भवानी भाई की स्मृति में किए आयोजन, अर्पित की श्रद्धांजलि

 




बीकानेर 30 दिसंबर 2022
शहर कांग्रेस, शाकद्वीपीय समाज सहित संस्था संगठनों ने बीकानेर के पहले निर्वाचित महापौर, जननेता स्व. भवानी शंकर शर्मा (भवानी भाई ) की 5वीं पुण्यतिथि पर सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


लोक जागृति संस्थान बीकानेर द्वारा  महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम,नागरी भंडार में भावांजलि एवं काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।


       संस्थान के सचिव एडवोकेट इसरार हसन क़ादरी एवं अध्यक्ष ग़ुलाम मुस्तफ़ा बाबू भाई ने संयुक्त रूप से बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की।  

मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता बाबू जयशंकर जोशी ने कहा कि भवानी भाई बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत के महान पुरोधा थे,वे बीकानेर की जनता से भरपूर स्नेह रखते थे।
नगर के अनेक क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने स्वर्गीय शर्मा को श्रद्धासुमन एवं भावांजलि अर्पित की।
 श्रद्धांजलि कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं समस्त आगंतुकों द्वारा स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा की सुपुत्री नारी निकेतन जोधपुर की अध्यक्ष भारती शर्मा द्वारा श्रद्धांजलि के रूप में भेजे गए संवेदनात्मक पत्र का वाचन किया गया। 


विशिष्ट अतिथि जयपुर के नौजवान शायर इमरान क़ैस सहित कार्यक्रम में नगर के कवि,शायर और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें कासिम बीकानेरी, वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब, डॉ.ज़ियाउल हसन क़ादरी, इमदाद उल्लाह बासित, असद अली असद, इंद्रा व्यास शामिल हैं।

  





 





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा