बीकानेर मेडिकल : सुपर स्पेशियलिटी सेवा-उपकरण खरीदे जाएंगे, राशि स्वीकृत

© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


🌞:


औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️

बीकानेर मेडिकल : सुपर स्पेशियलिटी सेवा-उपकरण खरीदे जाएंगे, राशि स्वीकृत 

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए 24.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति
 31-दिसम्बर-2022, 

जयपुर, 31 दिसम्बर। राज्य सरकार प्रदेश में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने प्रदेश के 6 चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए 24 करोड़ 87 लाख 22 हजार रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है।

 गहलोत के निर्णय से राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं उदयपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे आमजन को अपने शहर में ही सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढीकरण के लिए घोषणा की गई थी। इसी क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा