नरेगा : संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि

© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


🌞:


औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️

नरेगा : संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि
 31-दिसम्बर-2022, 



जयपुर, 31 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत प्रदेश में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह वृद्धि 1 नवम्बर, 2022 से की गई है। इससे राज्य सरकार पर 4.10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

श्री गहलोत के निर्णय से योजना के अन्तर्गत राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कार्मिकों की आय बढ़ेगी और उनका जीवन स्तर और अधिक बेहतर होगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मानदेय कर्मचारियों (जिनके मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रावधान नहीं है) के मानदेय में वृद्धि के लिए घोषणा की थी।

राज्य सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों को राहत प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू की गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए संबल प्रदान किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा