मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय महाबलिदानी पन्नाधाय का बनेगा पेनोरमा - मुख्यमंत्री ने दी 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:








औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️   

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय महाबलिदानी पन्नाधाय का बनेगा पेनोरमा - मुख्यमंत्री ने दी 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत
 30-दिसम्बर-2022, 



जयपुर, 30 दिसम्बर। चित्तौड़गढ़ जिले में महाबलिदानी पन्नाधाय के पैतृक स्थल पाण्डोली में ‘महाबलिदानी पन्नाधाय पेनोरमा’ बनेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से पेनोरमा के लिए निर्धारित स्थल पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, प्रतिमा, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-विडियो सिस्टम, शिलालेख एवं विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे।

इस पेनोरमा द्वारा पन्नाधाय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा, जिससे आमजन को उनके अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं स्वामिभक्ति की जानकारी मिलेगी।


 





Comments