तपागच्छ श्री संघ के अधिष्ठायक देव वीर मणिभद्र का मनाया जन्मोत्सव


खबरों में बीकानेर



👇










नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी 






औरों से हटकर सबसे मिलकर


तपागच्छ श्री संघ के अधिष्ठायक देव वीर मणिभद्र का मनाया जन्मोत्सव

वीर मणिभद्र का किया अभिषेक, 108 दीपक से की आरती
बीकानेर। वीर मणिभद्र के जयकारों के साथ कोचरों के पुरुष उपासरे में शुक्रवार को मणिभद्र का जन्मोत्सव मणिभद्र वीर भक्त मंडल के तत्वावधान में मनाया गया। श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ के अधिष्ठायक देव मणिभद्र का पंचामृत से अभिषेक, अष्टप्रकारी पूजा व अंगीरचना गुजरात से पधारे विधिकारक प्रदीप भाई द्वारा किया गया। शासन प्रभाविका साध्वी सौम्यप्रभा, साध्वी सौम्यदर्शना, साध्वी अक्षयदर्शना व साध्वी परमदर्शना के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शाम को विश्व शांति की कामना से लाल वस्त्र पहन कर श्रद्धालुओं ने हवन किया। इससे पूर्व 108 दीपक से आरती की गई। संघपूजा का लाभ सवाई सिंह कोचर परिवार ने लिया। अमित सुरेन्द्र कोचर, हेमराज शांतिलाल श्रीपाल कोचर, विजयचंद नवीन डागा, फतेहचंद रोशन लाल सुरेन्द्र कुमार कोचर परिवार पूजन के लाभार्थी बने। साध्वी सौम्यप्रभा ने शुक्रवार सुबह पौषधशाला में प्रवचन के दौरान कहा कि जितना मिले उसी में संतोष रखना चाहिए। अधिक पाने का लोभ जितना है उसी को भी नष्ट कर देता है। पुण्यशाली व्यक्ति का पुण्य कभी कमजोर नहीं होता और पाप करने वाला जीव ठोकरें खाता रहता है। दोपहर में माँ पद्मावती का पूजन किया गया।







Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा