खबरों में बीकानेर
खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*अवश्य पढें - bikanerdailynews.com
ये भी पढ़ें - https://seedhisatta.blogspot.com
✍🏻
जिला अस्पताल में 2 मार्च को चिकित्सा शिविर आयोजित होगा
बीकानेर, 28 फरवरी।एस डी एम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 02 मार्च को निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा।
अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. हिमाशु दाधिच चि.अ. दन्त एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जायेगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जायेंगे। जिला एनसीडी इकाई से इद्रजीत ढ़ाका, धनराज (एल.टी) पुनित रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि केम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार प्रसार आम जनता में किया जायेगा।
------
C P MEDIA
📷

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं