खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
मंजुलश्री स्मृति संस्थान की ओर से अपना घर वृद्ध आश्रम में भोजन कराया, कंबल वितरित किए
हिमालय परिवार की सदस्य स्वर्गीय मंजुलश्री जैन की स्मृति में हिमालय परिवार और मंजुलश्री स्मृति संस्थान की ओर से अपना घर वृद्ध आश्रम में आज भोजन कराया गया और कंबल वितरित की गई । उपाध्क्ष आर के शर्मा ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व श्रीमती मंजुलश्री के असामयिक निधन के बाद मंजुलश्री स्मृति संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहा है । इस अवसर पर हिमालय परिवार की जिला अध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, मालेश जैन, पूनम जैन, दिव्यांशु, ओम प्रकाश कोठारी, हेमंत, श्वेता, सनव, ऋत्विक कोठारी सहित सरस्वती शर्मा भी उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि मंजुलश्री स्मृति संस्थान द्वारा गत वर्ष भी आरसीपी कॉलोनी के विद्यालय के छात्रों को भोजन करवाने के साथ पोशाक भी वितरित की गई थी ।
C P MEDIA

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं