वित्त मंत्रालय ने विवाद से विश्वास के तहत भुगतान की समयसीमा 30 सितंबर तक बढाई


खबरों में बीकानेर



✍🏻




*BAHUBHAHSHI*




*

*औरों से हटकर सबसे मिलकर*








*


✍🏻


वित्त मंत्रालय ने विवाद से विश्वास के तहत भुगतान की समयसीमा 30 सितंबर तक बढाई


बीकानेर 31 अगस्त 2021 
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं कानूनी सलाहकार गणेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने प्रत्यक्ष कर समाधान योजना विवाद से विशवास के तहत भुगतान की तिथि एक माह और बढाकर 30 सितंबर कर दी है | इस योजना के तहत विवादित कर, ब्याज, जुर्माने और शुल्क के मामलों का समाधान किया जाता है | इसमें किसी आंकलन या पुनः आंकलन आदेश में 100 प्रतिशत विवादिर कर और 25 प्रतिशत विवादित जुर्माने या ब्याज या शुल्क के भुगतान के बाद मामले का समाधान हो जाता है | इसमें करदाता को ब्याज, जुर्माने की छूट के अलावा आयकर क़ानून के तहत किसी अभियोजन से छूट भी मिलती है | वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ब्यान के अनुसार फॉर्म 3 जारी करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए भुगतान की तिथि को 30 सितंबर 2021 तक बढाने का फैसला किया गया है | विवाद से विशवास के तहत भुगतान के लिए फॉर्म 3 जरूरी है | इससे पहले मंत्रालय ने जून में इस योजना के तहत भुगतान की तिथि को बढाकर 31 अगस्त किया था हालांकि करदाताओं के पास ब्याज की अतिरिक्त राशि के साथ 31 अक्टूबर तक भुगतान करने का विकल्प था | साथ ही मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त राशि के साथ भुगतान की 31 अक्टूबर की तिथि में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है |




📎 





C P MEDIA





खबरों में बीकानेर 




✍🏻





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा