*विधायक बिश्नोई ने चिकित्सको के रिक्त पद अविलंब भरने की मांग की* नोखा उपखण्ड क्षेत्र


*BAHUBHASHI*



  ✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

  


   *खबरों में बीकानेर*🎤 



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर


BAHUBHASHI 
 खबरों में बीकानेर 🎙️📀

  


🙏   



 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 



 🙏 मोहन थानवी 🙏




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।   पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



✍🏻 

 

*विधायक बिश्नोई ने चिकित्सको के रिक्त पद अविलंब भरने की मांग की*

नोखा उपखण्ड क्षेत्र
नोखा 30-04-2021 ।

नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, जिला कलेक्टर बीकानेर को पत्र लिखकर नोखा उपखण्ड क्षेत्र की तीनों सीएचसी, सभी पीएचसी, समस्त उप-स्वास्थ्य केन्द्रों एवं एचडब्ल्यूसी पर रिक्त पद अविलम्ब भरने एवं अन्य विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान करने की मांग की । 

विधायक बिश्नोई ने कहा कि दो दिन पहले 28 अप्रेल को नोखा तहसील परिक्षेत्र में कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर से भयंकर संक्रमण के दौर में चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा हेतु चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपखण्ड स्तर पर बैठक रखी थी जिसमें नोखा तहसील परिक्षेत्र के चिकित्सालयों में विभिन्न श्रेणी के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ की कमी पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । 
 विधायक बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार के बजट 2021-22 में हमारे नोखा सीएचसी को जिला अस्पताल का दर्जा मिला है चिकित्सा सेवा में सुधार की दृष्टि से नोखा के लिए यह महत्वपूर्ण बात है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उस स्तर का भवन आदि बनने में समय लग सकता है परन्तु चिकित्सक, चिकित्सकीय उपकरण एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति जरूर की जानी चाहिए वो चाहे नियमित पदस्थापन से हो या यूटीबी आधार पर जल्द की जानी चाहिए । 
 वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं अन्य मौसमी बीमारियों के दौर में यह आवश्यक है कि नोखा के बागड़ी अस्पताल में कम से कम 2 फिजिसियन, 1 सर्जन, 1 ऑर्थोपेडिक, 1 ई एन टी, 1 स्त्री रोग विशेषज्ञ और 1 नेत्र विशेषज्ञ आदि चिकित्सक लगाने का कष्ट करें व एमओ के अतिरिक्त पद सर्जन कर सभी पद भरे जाये चाहे यूटीबी पर ही सही । 
विधायक बिश्नोई ने कहा कि मई महीने में 18 से ऊपर आयुवर्ग का टीकाकरण अभियान चलेगा उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी की नोखा की समस्त सीएचसी/पीएचसी/सब-सेन्टर/एचडब्ल्यूसी पर पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ लगाया जाये चाहे नियमित पदस्थापन से चाहे यूटीबी बेस पर । 

समीक्षा बैठक में सामने आई निम्न महत्वपूर्ण बातों पर भी त्वरित कार्यवाही की जरूरत हैः-

√ तीनो सीएचसी नोखा, पांचू, जसरासर पर कोविड सैम्पल देने आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लिए जाये चाहे उसके लिए समयावधि 1 या 2 घन्टे बढ़ानी पड़े तो बढ़ाई जाये । 

√ दिए गए कोविड सैम्पल की रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आती है जो अत्यंत गंभीर बात है रिपोर्ट 24 घन्टे के अंदर-अंदर अवश्य ही आ जानी चाहिए इस हेतु तंत्र को और विकसित करने की जरूरत है । 

√ नोखा क्षेत्र की निजी अस्पतालों में भी आॅक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की जानी जरूरी है उसके लिए उस निजी अस्पताल में कोरोना लक्षण के या आॅक्सीजन की जरूरत के कितने मरीज भर्ती है उसके हिसाब से बीसीएमएचओ या एसडीएम के वेरिफिकेशन के बाद आॅक्सीजन सप्लाई देनी आवष्यक है । 

√ पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान नोखा में दो सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल एवं माहेश्वरी सभा ने आॅक्सीजन बैंक बनाया था जिससे वो एम्बुलेंस में एवं घरों में आईसोलेशन में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों एवं पोस्ट कोविड मरीज या अन्य श्वास संबंधी रोगी जिनको आॅक्सीजन की जरूरत है को आॅक्सीजन सिलैण्डर उपलब्ध करवाते है । 

वर्तमान में आॅक्सीजन कमी के संकटकाल में उनके सिलैण्डर नहीं भरे जा रहे है उन्हे भी बीसीएमएचओ व एसडीएम के सत्यापन के बाद आॅक्सीजन सिलैण्डर दिये जाने चाहिए ताकि सेवा करने वालों का मनोबल भी बना रहे व जरूरतमंद को समस्या ना हो । 

√ इस समीक्षा बैठक में नोखा के बीसीएमएचओ व तीनों सीएचसी प्रभारी ने अपने अस्पतालों में वर्तमान संक्रमण के दौर में जरूरी चिकित्सीय उपकरणों की मांग की है जिसके संबंध में विधायक कोष से मैने 27.41 लाख की अनुशंसा की है सीएमएचओ को निर्देशित करके यह उपकरण जल्द खरीद करके संबंधित सीएचसी को दिलवाने का कार्य करावें ।

 ✍🏻 



 📒 CP MEDIA  




 

यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤 


🙏 BAHUBHASHI 



खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा