बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने कोविड सेंटर की व्यवस्था पर लगाया सवालिया निशान, अधीक्षक से मिलकर खामियां बताई सिर्फ कुछ लोगों की लापरवाही से गड़बड़ हो रही है - कल्ला


*BAHUBHASHI*



  ✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*.     



  

  


   *खबरों में बीकानेर*🎤 



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर


BAHUBHASHI 
 खबरों में बीकानेर 🎙️📀

  


🙏   



 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 



 🙏 मोहन थानवी 🙏




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।   पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



✍🏻 

बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने कोविड सेंटर की व्यवस्था पर लगाया सवालिया निशान, अधीक्षक से मिलकर खामियां बताई

सिर्फ कुछ लोगों की लापरवाही से गड़बड़ हो रही है - कल्ला

बीकानेर  
बीकानेर के पी.बी.एम. हॉस्पिटल में स्‍थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानियों से संबंधित मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस नेताओं का एक शिष्‍टमंडल अधीक्षक डॉ. गुंजन सोनी से मिला।

शिष्‍टमंडल में शामिल राजीव यूथ क्‍लब अध्‍यक्ष अनिल कल्‍ला ने उन्‍हें ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सिर्फ कुछ लोगों की लापरवाही से गड़बड़ हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य मे किसी भी मरीज को परेशानी ना हो।

कोविड सेंटर में कार्डियक या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए कॉल करने पर भी कोई डॉक्‍टर आकर नहीं देख रहे हैं और समय पर इलाज नहीं होने से कई मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कोविड सेंटर मे एडमिट होने के 2 घंटों तक मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 2 से 3 घंटे बाद उनका इलाज शुरू होता है। ऐसे में मरीज़ की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। अधीक्षक डॉ.सोनी जी ने भरोसा दिलाया है कि व्यवस्थाओं को सही किया जाएगा। अधीक्षक ने बताया है कि प्रशिक्षु IAS अधिकारी सिद्धार्थ को इन व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा दिया जा रहा है ताकि कमियों को दूर करके व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाया जा सके।

शिष्ट मंडल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, NSUI के सुंदर बेरठ और राजीव युथ क्लब के सचिव सुरेश व्यास भी शामिल थे।

 ✍🏻 



 
Abhayindia.com 
📒 CP MEDIA  




 

यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤 


🙏 BAHUBHASHI 



खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚


Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,