कोरोना : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय देगा 1 करोड़ 11 लाख रूपये उच्च शिक्षा मंत्री के आव्हान पर विभिन्न विश्वविद्यालय मदद के लिए आगे आए


*BAHUBHASHI*



  ✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

  


   *खबरों में बीकानेर*🎤 



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर


BAHUBHASHI 
 खबरों में बीकानेर 🎙️📀

  


🙏   



 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 



 🙏 मोहन थानवी 🙏




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।   पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



✍🏻 



कोरोना : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय देगा 1 करोड़ 11 लाख रूपये

उच्च शिक्षा मंत्री के आव्हान पर विभिन्न विश्वविद्यालय मदद के लिए आगे आए

बीकानेर, 30 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के आव्हान पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर ने 1 करोड़ 11 लाख रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार को देने का निर्णय लिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने गुरूवार को ही समस्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं को कोरोना संक्रमण काल में सहयोग का आव्हान किया था। परिणामस्वरूप राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय सहायता को आगे आ रहे हैं। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति प्रोफसर अमेरिका सिंह ने बताया कि इस संकट के दौरान मरीजों की राहत के लिए   1 करोड़ 11 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा भी कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए आमजन में एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड स्वयंसेवकों द्वारा सेवा देने की अपील की गई है । वहीं कोटा विश्वविद्यालय कैंपस बनाने में कोविड-19 केयर सेंटर बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मंत्री भाटी द्वारा सभी शिक्षक संगठनों को भी यथासंभव आर्थिक और सामाजिक मदद करने का आह्वान किया किया गया। भाटी ने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों की आंतरिक कमेटियों द्वारा आवश्यक चिकित्सा उपकरण जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि कोरोना संकट में सभी संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने स्तर पर हर संभव मदद कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत महामारी नियंत्रण के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।
गौर तलब है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पीबीएम अस्पताल को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देने  की घोषणा पहले ही की जा चुकी गई है।
-----

 ✍🏻 



 📒 CP MEDIA  




 

यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤 


🙏 BAHUBHASHI 



खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा