किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव - डाॅ.कल्ला वाल्मीकि मोहल्ले में हुआ अभिनंदन

  *BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤



 🥇 यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 🙏










यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 




🌐 




✍️ यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर   🙏 मोहन थानवी 🙏 




 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️





✒️




यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर  




  📒 CP MEDIA 




 ☑️  




  यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर  




 📝   ✍️किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव - डाॅ.कल्ला

वाल्मीकि मोहल्ले में हुआ अभिनंदन 
बीकानेर, 31 जनवरी। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास संभव है। समाज में शैक्षणिक चेतना लानी होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं लगाकर, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना होगा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जब आप लोगों का औसत बढ़ेगा तो वाल्मीकि समाज का विकास स्वतः ही हो जाएगा।
  यह बात डॉक्टर बी.डी.कल्ला ने रविवार को वार्ड नंबर 71 के वाल्मीकि मोहल्ले में अपने अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव होता है। इसलिए अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उन्हें शिक्षित बनाएं। समाजजनों को बालिका शिक्षा की ओर प्रमुखता से ध्यान देना होगा। कारण है कि यदि बालिका शिक्षित होगी तो आने वाली पीढ़ी को और अधिक शिक्षित बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त रुढ़ियों को मिटाने पर ही समाज आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बाल्मीकि समाज जागरूक समाज है और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी इस समाज को विशेष महारत हासिल है। इस समाज के कई लोगों ने कबीर वाणी और सत्संग में संगीत के माध्यम से पूरे देश में अपनी एक पहचान बनाई है और बाल्मीकि समाज को सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज को अच्छी तालीम दिलाएं, शिक्षा से ही आदमी को मान और सम्मान मिलता है। वर्तमान दौर में बाल्मीकि समाज ने चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक सेवाओं में अच्छा स्थान प्राप्त किया है
  ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में जो सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, उस भर्ती में महिला व पुरुषों में भी कोई भेदभाव नहीं हो, इसके लिए उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों में भर्ती के समय महिलाओं को भी बराबर का स्थान मिले। उन्होंने यह भी कहा कि बाल्मीकि समाज के जो सफाई कर्मचारी वर्तमान में नगर निगम में कार्य कर रहे हैं उन्हें पदोन्नति मिले तथा जब तक पदोन्नति नहीं मिलती है, तब तक उन्हें उचित पद पर कार्य करने का मौका भी दिया जाएगा।
  डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर में सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा और उसके बाद गंदगी कम से कम रहेगी।  नगर निगम में जो कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हैं उन्हें अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो।  साथ ही सुरक्षा के सभी साधन उनके पास रह,े इसके लिए भी वे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश, सुमित गोदारा, पार्षद प्रफुल्ल हटीला, आनंद चौहान, सुखदेव जावा, विनोद चावरिया आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर डाॅ.कल्ला ने जरूरमंदों को कम्बल भी वितरित किए।

---- ✍🏻




  📒 CP MEDIA 




 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽 




 Khabron Me Bikaner 🎤


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा