*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
मौसम :-: कोरोना खतरे के बीच सर्दी का सितम : इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई
नई दिल्ली । चक्रवात निवार के गुजरने के
बाद अब उसका भारत के कई राज्यों में असर देखने को
मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी
है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हते में
बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को
मिलेगी। दक्षिणी राज्यों को लेकर बताया गया है कि यहां
एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू हो जाएगी। मैदानी
इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़
सकता है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर
चल रही है। दरअसल जिस तरह अक्तूबर और नवंबर
की शुरुआत ठंड के साथ हुई, उसी तरह दिसंबर की
शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हतों में
होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पडऩे
वाली है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर
चल रही है। बर्फबारी के चलते कश्मीर के गुलमर्ग
सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री
सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जिससे उत्तर भारत के
अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत
में 1 दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य
से कम रह सकता है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के
महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा कि
उार भारत में इस बार अधिक कड़ाके की सर्दी पड़
सकती है और ज्यादा शीत लहर चल सकती हैं।
आईएमडी ने दिसंबर से फरवरी के लिए अपने सर्दियों
के पूर्वानुमान में कहा कि उार और मध्य भारत में
न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
महापात्र ने कहा, उार भारत में इस मौसम में अधिक
कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना है। उन्होंने कहा कि
उार भारत में रात का तापमान सामान्य से कम रह
सकता है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने
की संभावना है।
देश के इन क्षेत्रों में बढ़ेगी दो दिन में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले
हते में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली-
एनसीआर और उार प्रदेश और राजस्थान में अलग-
अलग हिस्सों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश
की संभावना है। बारिश और उार भारत से आ रही शीत
लहर के कारण ठंड बढऩे की संभावना है।
माउंट आबू में एक, फतेहपुर में 1.8, चूरू में 4.1
तो सीकर में 5 डिग्री पर उतरा न्यूनतम तापमान
झुंझनूं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
होने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों
में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान गिरने
लगा है। रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट
आई है। राज्य में बीती रात सबसे कम तापमान जहां
माउंट आबू में एक डिग्री रहा वहीं सीकर जिले के
फतेहपुर में भी पारा दो डिग्री की गिरावट के साथ 1.8
डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन
दिसंबर तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।
राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जयपुर में
आगामी पांच दिसंबर तक आसमान साफ रहने की
संभावना है।
✍️
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...