चंद्र ग्रहण आज : भारत में दृष्टव्य नहीं, न ही प्रभाव, दुष्प्रभाव से ऐसे करें राशिनुसार बचाव सोमवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण, 14 दिस. को वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
चंद्र ग्रहण आज : भारत में दृष्टव्य नहीं, न ही प्रभाव,
दुष्प्रभाव से ऐसे करें राशिनुसार बचाव
सोमवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण, 14 दिस. को वर्ष का
अंतिम सूर्यग्रहण
बीकानेर। सोमवार 30 नव.
2020 को इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण
लगेगा, अगले माह 14 दिस. को वर्ष का
अंतिम सूर्यग्रहण है। ये दोनों ग्रहण भारत
में दिखाई नहीं देंगे अत: यहां प्रभाव भी
नहीं होगा। बताते चलें कि वर्ष 2020 में
कुछ छह ग्रहण थे। अंतिम चन्द्रग्रहण
भारतीय समायानुसार दोपहर 01:02
बजे से सायं 05:23 बजे तक लगेगा।
30 नव. का चन्द्रग्रहण एक
उपछाया ग्रहण होगा, इस चन्द्रग्रहण का
सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण का
असर न होने के कारण मंदिर पट भी बंद
नहीं होंगे। ज्योतिषयों के अनुसार ग्रहण
वृषभ राशि तथा रोहिणी नक्षत्र पर लगेगा।
इसका फलाफल यहां ग्राह्य नहीं होगा।
ग्रहण अमरीका, प्रशांत महासागर,
ऑस्ट्रेलिया तथा एशिया के कुछ देशों में
दिखेगा।
शुभ व मंगल कार्य अप्रभावित
उपछाया चंदग्रहण तथा भारत में प्रभाव
न होने से यहां पूर्णिमा की पूजा व व्रत
विधि विधान से किए जा सकेंगे। मंदिरों
में भी दर्शन पूजा जारी रहेगी। 30 नव.
को होने वाली शादियां विवाह
अप्रभावित रहेंगे। ग्रहण का प्रभाव 15
दिस. तक बना रहेगा।
दुष्प्रभाव से ऐसे करें राशिनुसार बचाव
ग्रहण काल में दुष्प्रभाव से बचने के लिए
राशिवार किये जाने वाले उपाय
मेष: चंद्रमंत्र का जाप करें, ग्रहण समाप्ति
पर पीली वस्तु का दान करें। वृष: शिव
मंत्र का जाप करें, समाप्ति पर सफेद वस्तु
दान करें, मिथुन: चन्द्रमा के मंत्र का
जाप करे, समाप्ति पर खाने की वस्तु का
दान करे, कर्क: विष्णुसहस्त्रनाम का
जाप करे, समाप्ति पर शिवलिंग पर जल
चढ़ाएं, सिंह: शिवमंत्र का जाप करें,
खाने की वस्तु का दान करे, कन्या:
चन्द्र व राहू मंत्र का जाप करे, सफेद
वस्तु का दान करे, तुला: महामृत्युंजय
मंत्र का जाप करे, शिवप्रतिमा पर जल
चढ़ाएं, वृश्चिक: विष्णुसहस्त्रनाम का
जाप करें, चावल का दान करें, धनु:
शिवमंत्र का जाप करें, खाने की वस्तु का
दान करे, मकर: चन्द्रमंत्र का जाप करे,
सफेद वस्तु का दान करे, कुंभ: राहूल
चंद्रमंत्र का जाप करे, सफेद वस्तु का
दान करे, मीन: शिवमंत्र का जाप करे,
समाप्ति पर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
✍️
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...