राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति श्रीडूँगरगढ़ को मिलेगा इस वर्ष का कन्हैया लाल सेठिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐 


 कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷 


 पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏 


 क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊

 

 

 

 

 

 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 












 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  

 

 

 

  क्लिक करें खबर सुनें 👉

 

 
🔊 राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति श्रीडूँगरगढ़ को मिलेगा इस वर्ष का कन्हैया लाल सेठिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान

सुजानगढ़ । स्थानीय मरूदेश संस्थान द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला कन्हैयालाल सेठिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध संस्था " राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूँगरगढ़ " को दिये जाने का निर्णय किया गया है। मरुदेश संस्थान के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि यह सम्मान उन संस्थाओं, संगठनों और प्रतिष्ठानों को दिया जाता है जो मातृभाषा राजस्थानी के प्रचार प्रसार हेतु निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे है। राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति विगत साठ बरसों से निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर मातृभाषा और राष्ट्र भाषा की सेवा कर रही है।कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद डॉ. हेमंत कृष्ण मिश्र ने बताया कि साहित्य मनीषी कन्हैया लाल जी सेठिया की बारहवीं पुण्य तिथि पर जिला कलक्टर नागौर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में आगामी ग्यारह नवम्बर को प्रातः ग्यारह बजे सेठ सूरजमल तापड़िया आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, जसवन्तगढ़ में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान दिया जायेगा। इस सम्मान के अंतर्गत मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाॅल, पुष्पहार व साहित्य भेंट किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि इस सम्मान से अब तक के. सी मालू वीणा कैसेट्स जयपुर , पदम मेहता माणक पत्रिका जोधपुर , भँवर सिंह सामौर लोक भारती भवन बोबासर, उमेश सक्सेना दैनिक युगपक्ष बीकानेर , नगर श्री संस्थान चूरू, साहित्य समिति फतेहपुर शेखावाटी , आनंद कुमार पुरोहित राजस्थान री पाती जैसलमेर, मरुधारा संस्था कोलकाता को सम्मानित किया जा चुका है। कोरोना एडवाइजरी की पूर्ण पालना में आयोजित इस समारोह में समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि, उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी ,मंत्री रवि पुरोहित, संयुक्त मंत्री, विजय महर्षि सहित आमंत्रित साहित्यकार व गणमान्यजन भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संस्था के सचिव कमलनयन तोषनीवाल, किशोर सैन, सुमनेश शर्मा, रतनलाल सैन आदि जुटे है।



 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏 





🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* 🌹📻😆 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा