जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐

जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए


 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  

जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए




नोखा  31 जुलाई  2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज  जलदाय विभाग के मुख्य शासन सचिव  श्री राजेश यादव से मिलकर नोखा सहित बीकानेर जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने की मांग की । 

विधायक बिश्नोई ने कहा कि लगातार  जनता की व जनप्रतिनिधियों की मांग के बावजूद जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के 15 करोड के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप नहीं दे रही सरकार  । 
        अनेकों बार अलग-अलग मंचों पर इस बात को रखा गया फिर भी अंतिम कार्यवाही नहीं । पिछले 9 तारीख को फाइनेंस कमेटी की बैठक में अंतिम रूप देना था लेकिन तकनीकी कमी बताकर टाल दिया गया ।  उसके बाद 30 जुलाई को बैठक प्रस्तावित की थी लेकिन वह भी  कैंसिल कर दी गयी । 
        विधायक बिश्नोई ने मुख्य शासन सचिव श्री राजेश यादव से मिलकर दुबारा प्रस्ताव तैयार करवा कर उन्हें वित्त कमेटी में रखे जाने की मांग की । जिसमें नोखा जहां पीने हेतु नहरी पेयजल की सुविधा नहीं है वहां दर्जनों नए ट्यूबवेल बनाए जाने सहित पूरे जिले में सैकड़ों ट्यूबवेल बनाने का रास्ता खुलेगा ।

श्री राजेश यादव ने आगामी 6 अगस्त को फाइनेंस कमेटी की बैठक में इस कार्य को पूरा करने की बात कही । 
इससे पूर्व  विधायक बिश्नोई मुख्य अभियंता ग्रामीण जलदाय विभाग जयपुर श्री आर के मीणा से मिलकर भी नोखा सहित बीकानेर जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने की मांग की ।

----------------------------लगातार 🙏 


 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳



 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,