कोरोना पाॅजिटिव रोगी के जो प्रथम संपर्क में आता है, उसकी जांच तत्काल की जाए - मेहता

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐

 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  



कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक

बीकानेर, 31 जुलाई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोराना पाॅजिटिव की सूचना मिलने के दो घंटे में रोगी को चिकित्सकीय सुविधा मिल जाए। उसे हाॅस्पिटल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाइन में से कहाँ रहना है, इसका निर्णय कर तत्काल ईलाज प्रारंभ कर दें।
मेहता शुक्रवार को कलक्टर सभागार में आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिला मुख्यालय पर बनाए 9 जोन प्रभारी अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव रोगी के जो प्रथम संपर्क में आता है, उसकी जांच तत्काल की जाए और उसे यह समझाईश की जावे कि जब तक रिपोर्ट न आए, तब तक वह आइसोलेट ही रहे। इसी तरह जो पाॅजिटिव मरीज के द्वितीय स्तर के संपर्क में आता है, उसे पाँच दिन तक होम आइसोलशन में रखा जाए। उसके बाद अगर उस व्यक्ति में लक्षण नजर आते हैं, तो उसकी जांच की जाकर, पाॅजिटिव होने की स्थिति में अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाई, जो भी स्थिति हो, उसे आइसोलेट किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि होम क्वाॅरेन्टाइन जिन लोगों को किया जा रहा है, उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया जाए और रोगी की प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच की जाए। अगर जांच में कोई अन्य बीमारी के लक्षण नजर आए, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। बैठक मंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीणा, प्रशिक्षु आई.ए.एस. कनिष्क कटारिया सहित जोन प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

----------------------------लगातार 🙏 


 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳



 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा