रंगोली व संगोष्ठी से दिया जागरुकता का संदेश, स्वच्छताप्रहरियों का किया सम्मान

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 






 📰




< 🙏 मोहन थानवी 🙏



सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐




 ✍️

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का 'हमारा समाज, हमारा दायित्व' कार्यक्रम आयोजित
रंगोली व संगोष्ठी से दिया जागरुकता का संदेश
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में गंगाशहर महिला मंडल के द्वारा 30 जून को 'हमारा समाज, हमारा दायित्व' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत गंगाशहर के विभिन्न चौक गलियों में व गंगाशहर हॉस्पिटल की सफाई करवाई गई तथा सभी सफाई कर्मचारियों एवं जमादारों का महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया। कन्या मंडल द्वारा महावीर चौक में 'हमारा समाज, हमारा दायित्व' के तहत रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मंडल पदाधिकारी व पार्षद सुमन छाजेड़, पार्षद मंजू सोनी व पार्षद शिवचन्द पडि़हार के साथ लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि तेरापंथ भवन में मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने सभी का स्वागत किया व आचार्यश्री तुलसी की गीतिका 'सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से राष्ट्र स्वयं सुधरेगा' से समाज को संदेश दिया। इस दौरान उपरोक्त पार्षदों व मंडल पदाधिकारियों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी संतोष बोथरा ने विचार व्यक्त किए। मंडल उपाध्यक्ष संजू लालानी ने का आभार ज्ञापित किया तथा संचालन मंत्री कविता चौपड़ा ने किया।

📒 CP MEDIA 🙏



< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा