कोषागार की प्रक्रिया में उदासीनता का आरोप, बीकानेर गोशाला संघ ने कहा, इससे बिल-भुगतान में अनावश्यक विलम्ब

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰




< 🙏 मोहन थानवी 🙏



सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐




 ✍️

*29.06.2020

 **
 

  *गौशालाओं के अनुदान के बिलों का भुगतान कोषागार वे वित्त विभाग द्वारा विलम्ब से करने के कारण*
 आज बीकानेर गोशाला संघ की मुख्य बैठक का आयोजन संघ के कार्यालय पर किया गया, इस महती बैठक में संगठन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि राज्य सरकार की महती योजना गौशाला संवर्धन योजना के तहत मिलने वाले अनुदान का भुगतान फरवरी-मार्च का होना बाकी था जिसकी पूर्ण व्यवस्था के बाद सरकार के आदेश पर बीकानेर के पशुपालन विभाग ने *9 जून 2020* को गौशालाओं के अनुदान के भुगतान का बिल जिला कोषागार बीकानेर में भेज दिया परंतु *कोषागार अधिकारियों की लापरवाही और अकर्मण्यता* के कारण यह बिल 8 दिन तक कोषागार विभाग में रोके रखने के बाद इस बिल में कुछ कमी बताकर इसे पुनः 16 जून को पशुपालन विभाग बीकानेर को लौटा दिया
 फिर पशुपालन विभाग ने इस बिल को सही करके पुनः जिला कोषागार कार्यालय में भेज दिया, परंतु आज प्रथम बार भेजे गए *9 जून से लेकर आज 29 तारीख तक 20 दिन हो गए परंतु कोषागार वह राज्य वित्त विभाग की लापरवाही के कारण से* गौशालाओं के अनुदान का भुगतान नहीं हो पाया।
 इससे गौशाला की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो रही है,
 संगठन ने निर्णय लिया है कि इस *विषय की शिकायत हेतू माननीय मुख्यमंत्री महोदय, वह मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता जी से आज ज्ञापन भेजकर इस विषय में संज्ञान लेने की अपील की गई* 
संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव महोदय से निवेदन किया है कि गौशालाओं के अनुदान का भुगतान अति शीघ्र कराया जाए और सरकार की इस महत्वपुर्ण योजना में जानबूझकर देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,
 *क्योंकि जो अनुदान अप्रैल महा में मिलना चाहिए था पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कोषागार के अधिकारियों की लापरवाही के कारण से आज 29 तारीख तक नहीं मिल पाया।* 
इसके लिए गौशाला में बड़ा रोष है यदि समय रहते अनुदान नहीं मिला तो गौशाला आंदोलन को मजबूर हो जाएंगी ।
 

📒 CP MEDIA 🙏



< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,