सहकारी सोसाईटियाँ अब ऑडिट के लिए 15 जुलाई तक ले सकेंगी प्रस्ताव, ऑनलाईन भी करना होगा
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सहकारी सोसाईटियाँ अब ऑडिट के लिए 15 जुलाई तक ले सकेंगी प्रस्ताव, ऑनलाईन भी करना होगा।
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर सहकारी सोसाईटियों को वित्तीय वर्ष 2019-20 के आँकड़ो की ऑडिट के लिए 15 जुलाई तक प्रस्ताव लेने की छूट दे दी गई है। सहकारी सोसाईटियों के रजिस्ट्रार नरेशपाल गंगवार ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह से कोविड-19, कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाऊन के चलते पहले प्रस्ताव लेने की तारीख 15 जून कर दी थी, जिसे अब फिर बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है।
देव कुमार शर्मा, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां ने बताया कि राजस्थान सहकारी सोसाइटी नियम, 2003 के नियम 73(4) के प्रावधानानुसार प्रत्येक सोसाइटी का वित्तीय वर्ष के आगामी मई माह के अन्त तक या ऐसे समय तक जो रजिस्ट्रार द्वारा नियत किया जाए, लेखों की परीक्षा के लिए लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म को नियुक्त करना होता है, जिसकी सूचना रजिस्ट्रार को देनी होती है। इस समय को अब 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है। यदि इस बढ़े हुए समय तक सोसाइटी संचालक मण्डल का प्रस्ताव लेकर लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म को नियुक्त नहीं करती है और इसकी सूचना रजिस्ट्रार को नहीं देती है तो लेखा परीक्षक की नियुक्ति रजिस्ट्रार यानि विभाग की ऑडिट विंग द्वारा की जाएगी। इस तारीख तक सोसाईटियों के ऑडिट हेतु लिए गए प्रस्ताव को तत्काल ऑनलाईन भी करना होगा।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...