बीकानेर में मानसून पहुंचे उससे पहले हुई चिंता क्योंकि प्रतिवर्ष क्षेत्र की जनता को भारी आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, आवश्यक कदम उठाए प्रशासन... लॉ स्टूडेंट ने लिखा कलक्टर को पत्र
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
विधि छात्र ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर मानसून पूर्व आवश्यक कदम उठाने एवं व्यक्तिगत जिमेदारिया निर्धारित करने की मांग की ताकि न हो कोई लापरवाही विधि छात्रा नीतू जैन ने बताया की पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र बीकानेर के मुख्य निचले ईलाको में से एक है तथा प्रतिवर्ष मानसून की बरसातो के दौरान गिन्नाणी क्षेत्र में बरसाती जल भराव होता है। बरसात के दिनो में मौहल्ले से गुजरने वाले नालो का गंदा पानी जिसमे मृत जानवर, मल, कचरा, मौहल्लेवासियो के घरो के अंदर घुस जाते हैं। आस पास के क्षेत्र में तीन से चार फुट तक गटर का पानी घरो के बाहर एवं अंदर रहता है। विगत वर्ष भी इस क्षेत्र में अत्यधिक जल भराव होने के कारण जानमाल के नुकसान की आशंका हो गयी थी।
जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष सुरसागर पर करोडो रुपये लगाए जारहे है लेकिन क्षेत्र की बरसाती जल भराव की समस्या को जड से खत्म नही किया जा रहा है जिसके कारण से प्रतिवर्ष क्षेत्र की जनता को भारी आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानी का सामना करना पड रहा है।
अधिक पानी भरने की स्थिति में सारा पानी जुनागढ की खाई में डाला जाता है वही एक मात्र साधन है जनता को जल भराव से बचाने के लिए लेकिन उसमें भी पानी डालने के लिए मा. उच्च न्यायलय द्वारा प्रतिबंधित किया हुआ है।
हरवर्ष पुरानी गिन्नाणी में जल भराव होने के बाद जब पानी निकालने हेतु पंप सेट, मोटर आदि की जरुरत पडती है तो उस समय वे सभी अत्यावष्यक जरुरत के सामान खराब पाये जाते है विगत वर्ष भी एैसा ही हुआ था जब पंप सेट बाहर से मंगवाए गए थें। जिला प्रशासन द्वारा निचले स्तर पर लापरवाही बरती जाती है जिसके कारण से आम जनता को क्षेत्र में जल भराव एवं जानमाल की नुकसान की आषंका बढ जाती है। प्राय यह देखा जाता है कि बाढ बचाव कक्ष के नंबर नही लगते तथा अधिकारिगण फोन तक नही उठाते हे।
वर्तमान में मानसून आने में सिर्फ 1 माह शेष रहा है इसलिए इसबार पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र के बरसाती जल भराव को रोकने हेतु समुचित व्यवस्था एवं अधिकारियो की व्यक्तिगत जवाबदेहिता सुनिष्चित तत्काल करने की आवश्यकता है।
पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र, नगर निगम रोड, फड बाजार , पुनिल लाईन, कोटगेट क्षेत्र से होते हुवे बरसाती जल पुरानी गिन्नाणी, नगर निगम रोड, एवं सुरसागर के आगे ईक्क्ठा हो जाता है। सुरसागर के पानी निकालने हेतु लगाए गए पंपसेट जो कि सुरसागर फोर्ट डिस्पेसरी के पास स्थित है को पुर्णरुप से सही करावाए जावे एवं वर्किग कंडिषन में होने का प्रभारी से एफिडेविट लिया जावे यदि खराब है तो तत्काल सभी पंपसेट सही करवाए जाने के आदेष जारी कर अनुग्रहित करें। पेट्रोल पंप नगर निगम, बीकानेर के पास स्थित पंपसेट को पूर्णरुप से सही करवाया जावे एवं पंपसेट के वर्किग कंडिषन मे होने का प्रभारी से एैफिडेविट लिया जावे यदि खराब है तो तत्काल उसे सही करवाने के आदेष जारी कर 3 दिवस में रिर्पोट प्राप्त करने के एवं पुरानी गिन्नाणी, नगर निगम रोड, से आयुआईडीपी के किर्ती स्तंभ क्षेत्र से गुजरने वाले नाले को पुरानी गिन्नाणी, नगर निगम रोड पर भरने वाले बरसाती पानी निकालने के लिए आरयुआईडीपी के नाले को कनेक्ट करने की समुचित व्यवस्था करावे ताकि पानी ईक्क्ठा नही होवे एवं पानी की निकासी लगातार आरयुआईडीपी के बडे नाले से लगातार होती रहे इस कार्य को करने हेतु अधिकारियों, कर्मचारियो की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित करने हेतु लिखा गया है एवं मिनर्वा सिनेमा, सार्दुलसिंह सर्किल से बरसाती पानी बहता हुआ आता है जिसको मिटटी के सुरसागर के आगे जाने से रोकरने हेतु मिटटी के कटटे लगाकर इसका मार्ग डायर्वट कर सारा पानी फोर्ट डिस्पेसंरी के पास नाले में डाला जावें। फडबाजार से जुनागढ की दिवार के समिप से आरहे नाले को तत्काल सभी पटटीया हटा कर तले तक साफ करने के आदेश तथा पुलिस लाईन से आने वाले पानी को पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में आने से रोकने हेतु पुलिस गजनेर रोड आवर ब्रिज के आगे सडक के निचे बने नाले में डालने हेतु भूमिगत नाले के उपर बडे चंैम्बर तत्काल बनाने चाहिए ताकि पानी एक जगह एकत्रित नही होकर लगातार निकलता रहे l क्षेत्र के सिविरलाईन को पुरी तरह से साफ एवं सही करवाई जावे ताकि बरसाती जल का निकास सिविर लाईनो के माध्यम से भी हो सके। सिविर लाईन के पानी को आगे फैंकने के लिए लगाए गए पंपसेट अच्छी तरह से सही करवाए जावे एवं बरसात शुरु होते ही उक्त पंपसेट को चलाने के आदेष जारी करे ताकि पानी की निकासी अनवरत लगातार सिविर लाईन के माध्यम से होती रहे। बाढ बचाव, पानी निकासी का विस्तृत प्लान को सर्वाजनिक किया जाकर इसे वेबसाईट एवं पुरा प्रचार प्रसार किया जावें। जनहित के पत्र पर तत्काल आवष्यक कार्यवाही कर पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में बरसाती जल भराव होने से रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने एवं कदम उठाने जाने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिको के जानमाल, आर्थिक, शारिरीक, मानसिक नुकसान नही हो यदि उसके उपरांत भी जिला प्रशासन द्वारा आवष्यक कदम नही उठाये जाते है तो इस पत्र को समय आने पर सक्षम न्यायालय में पेष कर क्षेत्र में हुवे जान-माल, आर्थिक, शारिरीक, मानसिक तौर पर हुवे नुकसान की भरपाई व्यक्तिगत स्तर पर निर्धारित करने हेतु अनुरोध किया जावेगा एवं निम्न से उच्च स्तर तक जवाबदेहिता निर्धारित करवाने का प्रयास किया जावेगा।
📒

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...