खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ आनलाइन दुनिया :: इधर लॉकडाउन उधर सैकड़ों ने काॅन्फ्रेसिंग से शादी होने न होने, टूटने पर ज्योतिषीय मत साझा किए

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐







 📰






< 🙏 मोहन थानवी 🙏

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐























 ✍️

बीकानेर, 30 अप्रैल ।ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी नई दिल्ली एवम कात्यायनी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र मुंबई द्वारा आयोजित एक दिवसीय इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर वेबनार का ऑन लाइन आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम इंटरनेशनल जूम ऐप द्वारा इंटरनेट की सहायता से आयोजित हुआ जिसमें पूरे विश्व से लगभग 1034 लोगों ने शामिल होकर अपने अपने प्रस्तुतिकरण दिए।वेबनार में सभी ज्योतिष विद्वानों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दमाध्यम से अपने विशेषज्ञ क्षेत्रों में वक्तव्य दिये।बीकानेर से द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉ नंदकिशोर पुरोहित भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने शादी नहीं होने अथवा शादी में विघ्न आने सहित शादी के पश्चात विवाह विच्छेद या अन्य प्रकार के उत्पन्न होने वाले ग्रहों के द्वारा जनित परेशानियों पर अपना शोध पत्र लोगों के सामने रखा। डॉ पुरोहित ने अपने घर में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जूम एप द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कई ज्योतिष विद्वान अपने अपने मोबाइल और कंप्यूटर की सहायता से इंटरनेट पर मौजूद थे और अपने अपने वक्तव्य दिए। वक्ताओं में प्रमुख रुप से अरुण बंसल नई दिल्ली सुभाष शर्मा प्रमोद गया लंदन से मीनू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।









📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







Comments