✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
लॉकडाउन में क्रिएटीविटी... राजस्थान में इस समाज के लोग 1 अप्रैल, 2020 से शुरू हो रही दो डिजीटल प्रतियोगिताओं में पा सकेंगे कई नकद पुरस्कार
पढ़ें 👉 पूरी खबर
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
🚩भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान
कोरोनावायरस के कारण अब डिजिटल प्रतियोगिता
जयपुर, कोरोना वाइरस की महामारी के कारण जन हित में लागू लाॅक-डाउन को देखते हुए चेटीचण्ड भगवान श्री झूलेलाल अवतरण दिवस तथा नव-संवतसर 2077 के शुभारम्भ के प्रोग्राम निरस्त हुए एवं अब ‘‘10 अप्रैल-सिन्धी भाषा दिवस‘‘ समारोह भी आयोजित नहीं होंगे। अतः भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान प्रदेश की इकाई द्वारा दिनांक 1 अप्रैल, 2020 से दो डिजीटल प्रतियोगताएँ आरम्भ की जाएंगी।
प्रदेशाघ्यक्ष मोहनलाल वाघवाणी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताएं भगवान श्री झूलेलालजी के जीवन दर्शन तथा सिन्धु संस्कृति एवं भाषा से संबंधित हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता मेें राज्य स्तरिय प्रथम पुरस्कार रुपए 2100/-, द्वितीय 1100/-, तृतीय 501/- एवं प्रत्येक जिला स्तरिय तीन सांतवना पुरस्कार प्रत्येक रुपए 251/- वाले होंगे। विजेताओं का चयन लौटरी से किया जायेगा।
प्रतियोगिता संयोजक प्रदीप गेहाणी ने बताया कि इन प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश में निवास कर रहा कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है। इस हेतु श्री गोबिन्दराम माया, जयपुर द्वारा लिखित प्रथम प्रतियोगिता में भगवान श्री झूलेलालजी के जीवन दर्शन पर एक आलेख तथा इसी प्रकार दूसरी प्रतियोगिता में सिन्धी भाषा की संवेधानिक मान्यता तथा सिन्धी भाषा ज्ञान से संबंधित आलेख को व्हाट्सएप पर दिनांक 1 अप्रैल, 2020 जारी किये जाएगे। प्रतियोगियों को प्रत्येक आलेख़ पर आधारित 10-10 प्रश्नो की एक प्रश्नोत्तरी दिनांक 10 अप्रैल, 2020 को जारी की जावेगी।
प्रदेश महामंत्री दिपेश सामनाणी ने बताया कि इन प्रतियोगिता के उत्तर केवल ईमेल compititionbssrj@gmail.com पर दिनांक 10 अप्रैल, 2020 से दिनांक 20 अप्रैल, 2020 तक भेजें जा सकेगें । परिणाम दिनांक 30 अप्रैल, 2020 तक या कोरोना वाइरस की महामारी के कारण जन हित में लागू लाॅक-डाउन के समाप्त होने के बाद जारी किए जाएगें।
- दिपेश सामनाणी प्रदेश महामंत्री
भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...