खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 कोरोना वायरस से बचाव ही उपाय - डाॅ. गौरी

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️


कोरोना वायरस से बचाव ही उपाय - डाॅ. गौरी

बीकानेर, 31 जनवरी। पीबीएम हॉस्पिटल के मेडिसन विभाग में शुक्रवार को कोरोना वायरस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एवं नियंत्रक तथा विभागाध्यक्ष मेडिसन विभाग डॉक्टर एल ए गोरी ने कोरोना वायरस पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था। इसके लक्षण में बुखार, जुकाम, सांस लेने की तकलीफ, नाक बहना, गले में खराश, तेज सिर दर्द, निमोनिया आदि जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं । यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई वैक्सीन नहीं बना है। इसलिए बचाव ही उपाय है। उन्होंने कहा कि खासते व छीकते वक्त नाक और मुंह पर रुमाल या टिशू पेपर से ढक कर रखें । जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हो उससे दूरी बनाकर रखें, अंडे व मास के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क से बचें ।
डाॅ. गौरी ने बताया कि मेडिसन विभाग में कोरोना वायरस हेतु अलग से डी वार्ड में सेमीआईसीयू के सामने वार्ड (पुराना डायलिसिस) आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। वार्ड में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की सप्लाई, किट, एवं समस्त दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। राउण्ड द क्लाॅक डाक्टर्स,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डाॅ. बाबूलाल मीना ने भी कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी।
  संगोष्ठी में डॉ डीके गुप्ता, डॉ संजय कोचर, डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ रोहिताश कुलरिया, डॉ विजय तुदवाल, डॉ श्याम लाल मीना, डॉक्टर हरदेवाराम नेहरा, डॉक्टर नरेंद्र गहलोत, डॉ रविंद्र जांगिड़, डाॅ.मक्खन लाल सैनी, डॉक्टर कुलदीप सैनी, डाॅ.जे.के. मील, ब्लाॅक सीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. नीलम, प्रताप सिंह, एपीडी मोलोइजिस्ट एवं अन्य मेडिकल फैकेल्टी मेंबर और समस्त मेडिसिन विभाग के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ ने इसमें भाग लिया।





📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








  























Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा