Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में कड़ाके की ठंड : माउंटआबू में तापमान -3 डि., रविवार को मावठ संभावित

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️

प्रदेश में कड़ाके की ठंड : माउंटआबू में तापमान -3 डि.

जयपुर (हिस)। राजस्थान में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। माउंटआबू में पारा -
2.4 से लुढ़ककर -3.0 डिग्री पर चला गया तो
वहीं जयपुर जिले का जोबनेर भी पीछे नहीं है।
यहां पारा 1.8 डिग्री से उतरकर -1.5 डिग्री पर
आ गया। फतेहपुर में बीती रात तापमान करीब
सात डिग्री की गिरावट के साथ 6.2 डिग्री से -
1.8 डिग्री पर आ गया। यानी माउंटआबू,
जोबनेर और फतेहपुर तीनों स्थान माइनस में
चले गए हैं। यहां फसलों पर सुबह बर्फ जम गई।
मौसम विभाग के अनुसार सीकर, झुंझुनूं,
अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली,
श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में
शीतलहर चलेगी तथा कोहर छाया रहेगा।
अलवर में तीन डिग्री की गिरावट के साथ पारा
4.2 पर आ गया। जयपुर में पारा 6.2 से 5.2
डिग्री पर आ गया।
वहीं चूरू यूरो मदनमोहन आचार्य ने
रिपोर्ट दी है कि चूरू जिले में बर्फानी सर्दी का
दौर शुरू हो गया है। बता दें कि चूरू का तापमान
गिरकर 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है। ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आम
जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड का
प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि फसलों तक पर
बर्फ की चादर जम गई है। वहीं शहर में चल रही
शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर
कर दिया है।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद चूरू में बरपा ठंड का कहर
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद चूरू में भी बर्फानी सर्दी शुरू हो गई है। चूरू में चल रही
शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग
ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़े
का सहारा ले रहे हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन भी
तापमान में आई भारी गिरावट ने सर्दी का असर
और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने यहां न्यूनतम
तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया है। जमने लगी है पत्तों पर गिरी
ओस की बूंदें जिले के खुले इलाकों में अलहे सुबह ओस की बूंदें फसल पर जमकर बर्फ की सफेद
चादर सी दिखने लगी है। फसलों पर जमी बर्फ
ने बता दिया है कि अभी यहां पारा और नीचे
लुढ़केगा। वहीं स्कूलों का अवकाश होने के
कारण बच्चे धूप निकलने के बाद तक रजाई में
दुबके रह रहे हैं। घरों से निकले गर्म ऊनी कपड़ों
में लिपटे लोग बाजारों में अलाव तापकर किसी
तरह सर्दी से राहत का जुगाड़ कर रहे हैं।
हिमाचल में फिर बर्फबारी के आसार, एवलांच का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों
पर बर्फबारी के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,
मध्य प्रदेश, उत्तर  प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़
में शुक्रवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी
रही। सुबह उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाया।
आगरा में दृश्यता 25 और दिल्ली में 50 मीटर
रही। हिमाचल के शिमला समेत कई स्थानों पर
तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम
विभाग ने अगले एक दो दिन में फिर से बर्फबारी
की संभावना जताई है।
दिल्ली सर्द हवाओं और कोहरे के बीच राजधानी
में हवा की गुणवत्ता
 में गिरावट आई। शुक्रवार
को एयर क्वालिटी इंडे स (ए यूआई) 215
दर्ज हुआ। यह प्रदूषण की खराब स्थिति है।
पालम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7ए और नई
दिल्ली में 7.4ए रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश
मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को
बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भी राजधानी
शिमला समेत कई शहरों का तापमान शून्य से
नीचे रहा।






सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️








📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies