कीटनाशकों की हानियों से बचना संभव... डॉ. मीरा श्रीवास्तव का इटली में व्याख्यान
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कीटनाशकों की हानियों से बचना संभव... डॉ. मीरा श्रीवास्तव का इटली में व्याख्यान
बीकानेर 30 अक्टुबर। डूंगर कॉलेज के प्राणीषास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने इटली के रोम शहर में 28 व 29 अक्टुबर को आयोजित टॉक्सिकोलोली एवं फार्मेकोलोजी के द्वितीय सम्मेलन में भाग लेकर मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान दिया। डॉ. श्रीवास्तव ने अपना व्याख्यान हरित कीटनाषकों के उपयोग पर दिया। वर्तमान समय में कीटनाषकों के बढ़ते उपयोग एवं उनसे होने वाली हानियों पर वक्तव्य देते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में हरित कीटनाषक के उपयोग से इन हानियों से बचा जा सकता है।
डॉ. मीरा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सतीष कौषिक, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. षिषिर शर्मा एवं डॉ. राजेन्द्र पुरोहित सहित संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...