भाटी ने संभाला जिला एवं सेशन न्यायाधीश का पदभार




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤

















🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️


भाटी ने संभाला जिला एवं सेशन न्यायाधीश का पदभार
बीकानेर, 30 अक्टूबर। मदनलाल भाटी ने बुधवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश का पदभार संभाला। इससे पहले भाटी राजस्थान हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। उन्नीस अगस्त 1964 को पाली के सोजत में जन्म भाटी ने वर्ष 1992 में न्यायिक सेवा में प्रवेश किया। उनका पहला पदस्थापन जालौर में बतौर मुंसिफ मजिस्ट्रेट रहा। भाटी जैसलमेर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश भी रह चुके हैं। भाटी के पहली बार बीकानेर आने पर सर्किट हाउस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि अविनाश आचार्य ने बताया कि इस दौरान प्रोटोकाॅल अधिकारी गोपाल व्यास, वरिष्ठ मुंसरिम राजीव गोस्वामी, प्रकाश मोदी, ईओ दीनदयाल ओझा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, प्रांतीय प्रतिनिधि गिरिराज बिस्सा, बजरंग सिंह राठौड़, कीर्ति निधि तिवाड़ी, अश्विनी रंग सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद भाटी ने कहा कि बार और बैंच के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए लोगों को विधिसम्मत ढंग से सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाने का कार्य  करेंगे। लम्बित मामलों को शीघ्रता से निपटाने का प्रयास रहेगा। लोक अदालत के माध्यम से मामलों को राजीनामे से निस्तारित किया जाएगा। 





📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा