कन्जर्वेशन रिजर्व गोगलाव (नागौर) के रेस्क्यू सेन्टर में मांस पकाने व शराब पार्टी करने के मामले में जिला अधिकारियों पर कार्यवाही करने व जिले से बाहर उच्च अधिकारियों से जांच की जाए - बिहारी बिश्नोई




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

नोखा । नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई ने आज मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई को पत्र लिखकर कन्जर्वेशन रिजर्व गोगलाव (नागौर) के रेस्क्यू सेन्टर में मांस पकाने व शराब पार्टी करने के मामले में जिला अधिकारियों पर कार्यवाही करने व जिले से बाहर उच्च अधिकारियों से जांच करवाने की मांग की ।
   श्री बिश्नोई ने कहा कि श्री गुरू जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्थान की सजगता से कन्जर्वेशन रिजर्व गोगलाव (नागौर) के रेस्क्यू सेन्टर में मांस पकाने व शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है, जो बहुत ही शर्मनाक घटना है । वन विभाग के रेस्क्यू सेन्टर वन्य जीवों की रक्षार्थ स्थापित किये गये है किन्तु बड़ा दुःख का विषय है कि ये सेन्टर रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे है । जिला अधिकारियों द्वारा इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है ।
बिश्नोई ने मांग करते हुवे कहा कि जिला अधिकारियों को मिलीभगत के कारण निलम्बित किया जाए एवं इस प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों से करवाकर दोषियों कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटना की पुनरावृति न हो ।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा