सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
फोर्टिस डीटीएम के डा स्वामी बने जीवन दाता
बीकानेर । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 54 वर्षीय घड़साना निवासी हरवंश का हृदय बिना चीर-फाड़ एवं बाईपास सर्जरी के ठीक हो गया । बीकानेर शहर में अपने तरह का यह पहला इलाज फोर्टिस डीटीएम अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बी एल स्वामी ने रविवार को सुबह किया । डॉ स्वामी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर इलाज के आग्रह के बाद थका हारा हरवंश फोर्टिस डीटीएम पहुँचने पर उसको बाईपास सर्जरी से निजात दिलाने के उद्देश्य से बायें तरफ की हृदय की नस जो कि मुख से नब्बे प्रतिशत बंद हो चुकी थी साथ ही उसके आगे के हिस्से में लगभग निन्यानवे प्रतिशत अवरोध बना हुआ था जिसे छल्ला डालकर हृदय को बचाया जा सका उन्होंने बताया कि नस के मुख पर छल्ला लगाकर जटिल कार्य होने के कारण सामान्यतः नहीं हो पाता ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...