सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हृदय रोग से बचाव के उपाय बताए
बीकानेर /29 सितम्बर/ इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बीकानेर के तत्वावधान में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर रविवार को जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पीबीएम अस्पताल के औषध विभाग एवं रेडक्राॅस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम पीबीएम अस्पताल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ह्रदय विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू नाहटा थें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता औषध विभाग के प्रोफेसर डॉ बी के गुप्ता ने की। जन जागृति कार्यक्रम में रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, सचिव विजय खत्री, डॉ परमेन्द्र सिरोही, डॉ संजय कोचर, डॉ देवेन्द्र अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि ह्रदय रोग न हो इसके लिए नियमित जांच, नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, धूम्रपान का प्रयोग बंद करना,तनाव से दूर रहना, कम नमक का सेवन करें एवं तैलीय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए । उन्होंने कहा कि इन सब की रोकथाम से ह्रदय को सुरक्षित रखा जा सकता है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...