स्टार्टअप सफलता : पहले ही दिन सोफा सेट कवर, कारपेट, परदे, शूज और हाउस होल्ड आइटमों की लाॅन्ड्री के मिले बड़े आर्डर, यूक्लीन का नया लान्ड्री मार्ट बीकानेर में शुरू, कपड़ों की धुलाई किलो के हिसाब से




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤










🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

  पहले ही दिन सोफा सेट कवर, कारपेट, परदे, शूज और हाउस होल्ड आइटमों की लाॅन्ड्री के मिले बड़े आर्डर,  यूक्लीन का नया लान्ड्री मार्ट बीकानेर में शुरू
कपड़ों की धुलाई किलो के हिसाब से
बीकानेर। यू क्लीन लांड्री मार्ट का शुभारंभ आज साइंस पार्क के सामने, जेएनवी कॉलोनी में हुआ। एस बी आई के ए जी एम हरीश राजपाल ने इस लॉन्ड्री मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एस बी आई पी पी ब्रांच के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव गुप्ता, यू क्लीन के सह-संस्थापक दिनेश कुमार, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण गहलोत सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
बीकानेर शहर में यह सुविधा उपलब्ध करवाने वाले  रामसा पीर एन्टरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुशील कुमार गहलोत ने बताया कि मुख्य अतिथि हरीश राजपाल और विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार जी ने लांड्री मार्ट में ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं को औऱ भी बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्राहक की संतुष्टि ही आपका उद्देश्य होना चाहिए।
इस लाॅन्ड्री मार्ट में अति आधुनिक मशीनों से कपड़ों,  की धुलाई  और कपड़ों पर प्रेस होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि ग्राहकों को सिर्फ चार घंटे में ही उनके कपड़ें घर बैठे धुले-धुलाए तैयार मिल सकेंगे।
यूक्लीन के इस लाॅन्ड्री मार्ट की ओर से घरों से कपड़ें लाने और वापिस पहुचाने की सुविधा ग्राहकों को निःशुल्क दी जाएगी। ग्राहकों को लाॅन्ड्री मार्ट के मोबाइल नम्बर, मोबाइल एप पर आॅर्डर देना होगा। यूक्लीन लाॅन्ड्री मार्ट का कर्मचारी उस ग्राहक के घर पहुचेगा और कपड़े लेगा और उनकी धुलाई व प्रेस होने के बाद लाॅन्ड्री से उनके घर पहंुचाएगा। यूक्लीन लाॅन्ड्री मार्ट में कपड़ों के अलावा सोफा सेट, कारपेट, शूज, हाउस होल्ड की सारी लाॅन्ड्री हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि ग्राहक मोबाइल एप पर भी अपने कपड़ों की धुलाई का आर्डर दे सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर व एप स्टोर पर यूक्लीन एप मौजूद है। कोई भी ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से यूक्लीन एप डाउनलोड करके उस पर अपने कपड़ें धुलाई के लिए आॅर्डर कर सकता है।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी