विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में लगा शिविर




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में लगा शिविर

बीकानेर, 29 सितम्बर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 37 लोगों को लाभान्वित किया गया और जांच में 2 नए मधुमेह के रोगी, 5 बीपी के रोगी चिन्हित किए गए और 7 रोगियों की ई.सी.जी. की गई।
एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ.बी.एल.हटीला ने बताया कि विश्व हृदय दिवस पर आयोजित चिकित्सा शिविर में डाॅ.एस.एल.सोनी के निर्देशन में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच की और आवश्यक परामर्श व बचाव के बारे में जानकारी दी। रोगियों को हृदय रोग के लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया । उन्होंने बताया कि इस दौरान रोगियों की ब्लड प्रेसर, मधुमेह व ई.सी.जी.की जांच की गई।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,