सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ परिसीमन में नोखा से न हो धोखा : विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सीएम को पत्र लिखा
परिसीमन में नोखा से न हो धोखा : विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सीएम को पत्र लिखा
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ परिसीमन में नोखा से न हो धोखा : विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सीएम को पत्र लिखा
( पत्र नीचे देखें )
नोखा/बीकानेर । पंचायत समितियों के परिसीमन प्रक्रिया के चलते नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आशंका जताई है कि नोखा के साथ धोखा ना हो जाए । बिश्नोई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनका ध्यानाकर्षण कराया है कि नोखा तहसील क्षेत्र में वर्तमान में 67 ग्राम पंचायतें है और नोखा एवं पाँचू दो पंचायत समितियां है। जिला कलेक्टर, बीकानेर ने 29 जुलाई 2019 को प्रकाशित नोटिस में हमारे तहसील क्षेत्र में कुल 12 नई ग्राम पंचायतों का नव-सृजन प्रस्तावित किया गया है ।
इस प्रकार नोखा तहसील क्षेत्र में 12 नई ग्राम पंचायतें बढ़कर इनकी संख्या 79 हो जाएगी । राज्य सरकार द्वारा रेगिस्तानी क्षेत्र के लिए जारी मानदंडों के अनुसार न्यूनतम 20 ग्राम पंचायतों को मिलाकर नई पंचायत समिति प्रस्तावित की जा सकती है और इनकी पालना हो तो नोखा तहसील में तीसरी पंचायत समिति जसरासर बनाई जा सकती है । इसलिए मैनें भी सुझावों में उपखण्ड अधिकारी नोखा को नई पंचायत समिति प्रस्तावित करने के लिए पत्र लिखा था ।
उपखण्ड अधिकारी, नोखा (बीकानेर) द्वारा विगत 15 जुलाई को जो प्रस्ताव भिजवाए गए थे, उनमें जसरासर को नई पंचायत समिति बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद में जब राज्य सरकार द्वारा परिसीमन की समय सीमा 29 जुलाई तक बढ़ाई गई तो संभवतः उपखण्ड अधिकारी, नोखा ने राजनैतिक दबाव के चलते जसरासर को पंचायत समिति प्रस्तावित नहीं किया है । मान्यवर, राजनैतिक कारणों से हमारे क्षेत्र की जनता को विकास से महरूम करना उचित नहीं है । वर्तमान में प्रकाशित नोटिस के अनुसार पंचायत समिति नोखा में 46 ग्राम पंचायतों को रखा गया है । जबकि राज्य सरकार के संशोधित निर्देशानुसार मरुस्थलीय जिलों में एक पंचायत समिति में 40 से ज्यादा ग्राम पंचायतें होने पर दूसरी पंचायत समिति प्रस्तावित किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है ।
साफ जाहिर होता है कि राजनैतिक दबाव के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देशों की जानबूझकर पालना नहीं की जा रही है ।
00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
00000000000000
श्री अशोक जी गहलोत
माननीय मुख्यमंत्री
राजस्थान सरकार, जयपुर ।
विषयः-नोखा तहसील परिक्षेत्र में जसरासर को नई पंचायत समिति बनाने के क्रम ।
महोदयजी,
उपर्युक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में ग्राम पंचायतों एंव पंचायत समितियों के पुनर्सीमांकन/पुनर्गठन का कार्य चल रहा है । नोखा तहसील क्षेत्र में वर्तमान में 67 ग्राम पंचायतें है और नोखा एवं पाँचू दो पंचायत समितियां है। जिला कलेक्टर, बीकानेर ने 29 जुलाई 2019 को प्रकाशित नोटिस में हमारे तहसील क्षेत्र में कुल 12 नई ग्राम पंचायतों का नव-सृजन प्रस्तावित किया गया है ।
इस प्रकार नोखा तहसील क्षेत्र में 12 नई ग्राम पंचायतें बढ़कर इनकी संख्या 79 हो जाएगी । राज्य सरकार द्वारा रेगिस्तानी क्षेत्र के लिए जारी मानदंडों के अनुसार न्यूनतम 20 ग्राम पंचायतों को मिलाकर नई पंचायत समिति प्रस्तावित की जा सकती है और इनकी पालना हो तो नोखा तहसील में तीसरी पंचायत समिति जसरासर बनाई जा सकती है । इसलिए मैनें भी सुझावों में उपखण्ड अधिकारी नोखा को नई पंचायत समिति प्रस्तावित करने के लिए पत्र लिखा था ।
उपखण्ड अधिकारी, नोखा (बीकानेर) द्वारा विगत 15 जुलाई को जो प्रस्ताव भिजवाए गए थे, उनमें जसरासर को नई पंचायत समिति बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद में जब राज्य सरकार द्वारा परिसीमन की समय सीमा 29 जुलाई तक बढ़ाई गई तो संभवतः उपखण्ड अधिकारी, नोखा ने राजनैतिक दबाव के चलते जसरासर को पंचायत समिति प्रस्तावित नहीं किया है । मान्यवर, राजनैतिक कारणों से हमारे क्षेत्र की जनता को विकास से महरूम करना उचित नहीं है । वर्तमान में प्रकाशित नोटिस के अनुसार पंचायत समिति नोखा में 46 ग्राम पंचायतों को रखा गया है । जबकि राज्य सरकार के संशोधित निर्देशानुसार मरुस्थलीय जिलों में एक पंचायत समिति में 40 से ज्यादा ग्राम पंचायतें होने पर दूसरी पंचायत समिति प्रस्तावित किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है ।
साफ जाहिर होता है कि राजनैतिक दबाव के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देशों की जानबूझकर पालना नहीं की जा रही है । अतः मेरा आपसे निवेदन है कि नोखा तहसील परिक्षेत्र में तीसरी पंचायत समिति जसरासर के रूप में प्रस्तावित की जाए।
सधन्यवाद !
भवदीय
बिहारीलाल बिश्नोई
00000000000000
00000000000000

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...