आयुर्वेद चिकित्सालय में भी मलेरिया के लिए होगी खून की जांच, स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेद कम्पाउडरों को दिया मलेरिया स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





आयुर्वेद चिकित्सालय में भी मलेरिया के लिए होगी खून की जांच, स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेद कम्पाउडरों को दिया मलेरिया स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण


















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

आयुर्वेद चिकित्सालय में भी मलेरिया के लिए होगी खून की जांच, 
स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेद कम्पाउडरों को दिया मलेरिया स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण

बीकानेर। आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित चिकित्सालयों में आने वाले बुखार के मरीजों की मलेरिया के लिए खून की जांच भी की जाएगी। वैद्य दवा-काढ़ा तो देंगे ही पर साथ ही लक्षण प्रतीत होने पर उसकी ब्लड स्लाइड भी बनवाएंगे। ये संभव हो सकेगा चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग के समन्वय से। इस पहल को आगे बढाते हुए गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमे डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ इंदिरा प्रभाकर, डॉ योगेन्द्र तनेजा, एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह व मनोज आचार्य द्वारा आयर्वेद विभाग के कम्पाउडर व लैब तकनीशियन को ब्लड स्लाइड बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें एंटी लार्वा गतिविधियों द्वारा सोर्स रिडक्शन के गुर भी सिखाए गए ताकि वे भी मच्छरों के नियंत्रण अभियान को भी संबल दे सकेंगे| सीएमएचओ डॉ देवेन्द्र चौधरी ने जानकारी दी कि निदेशालय स्तर से प्राप्त गाइडलाइन के तहत अब आयुर्वेद विभाग पहुँचने वाले बुखार रोगियों की ब्लड स्लाइड वहीं तैयार की जाएगी। इसके बाद उस क्षेत्र के चिकित्सा विभाग के नजदीकी अस्पताल, पीएचसी या सीएचसी पर इन्हें जांच के लिए भिजवाया जाएगा जहां जांच कर परिणाम भेजा जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार दोनों में से किसी भी अस्पताल व पद्धति से ईलाज लिया जा सकेगा। इस प्रकार पैसिव ब्लड स्लाइड संग्रहण बढ़ने से मलेरिया सर्विलेंस में मजबूती आएगी। जिले में चालू वर्ष में 95,328 ब्लड स्लाइड बनाई जा चुकी है जिसमे से 6 केस मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।  


00000000000000
00000000000000

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा