सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होगी नारी चौपाल
जिला कलक्टर ने महिला सशक्तीकरण के दिए निर्देश

✍️

00000000000000
00000000000000 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 31 जुलाई। महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता, महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण व महिला सशक्तीकरण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह नारी चौपाल आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि है कि ग्राम पंचायत वार स्थान व दिन निर्धारित कर नारी चौपाल का आयोजन किया जाए जिसमें महिला सशक्तीकरण व महिला अधिकारों के संरक्षण के विषय पर चर्चा हो। गौतम ने कहा कि नारी चौपाल आंगनबाड़ी केन्द्र, राजीव गांधी सेवा केन्द्रों या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर आयोजित की जाए तथा आयोजन से पूर्व ग्राम पंचायत की महिलाओं, बालिकाओं व किशोरियों के बीच इसका प्रचार प्रसार किया जाए ताकि वे नारी चौपाल में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि नारी चौपाल में महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए, साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह व अन्य किसी भी प्रकार से हिंसा से पीडि़त महिलाओं की समस्याओं पर सुनी जाए और सम्बंधित विभाग से समन्वय कर सहायता मुहैया करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को एक मंच मिल सकेगा जहां महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ संरक्षण की दिशा में भी कार्य हो सकेगा।
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा से वंचित बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सेकेण्डरी स्कूल की ड्रॉपआउट बालिकाओं का चिन्हीकरण कर उनका पुनः नामांकन करवाने का प्रयास करें। गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर बेटी जन्मोत्सव आयोजन किया जाए जिसमें बेटी जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। सभी राजकीय चिकित्सालयों में होने वाले बेटी जन्म पर बेटी उपवन में एक पौधा अनिवार्य रूप से लगवाया जाए। साथ ही बच्ची पैदा होने पर उसके अभिभावकों को भी एक पौधा भेंट किया जाए।
लंच विद डॉटर्स
शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के साथ लंच करने का अवसर प्राप्त होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि लंच विद डॉटर्स कार्यक्रम का उद््देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि लोकल चैम्पियन, ब्लॉक स्तर पर ब्रांड एम्बसेडर चुनने के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से मिलेगी सहायता
जिला कलक्टर ने महिला अधिकारिता उपनिदेशक मेघा रतन को बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग आयोजित करने, एनीमिया, शिक्षा नामांकन, हाइजीन के प्रति जागरूकता के लिए भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता, गुड टच-बेड टच की जानकारी देने आदि के लिए भी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक फंड बनाया जाए, जिससे वंचित बालिकाओं को इस फंड के जरिए सहायता मुहैया करवाई जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान के तहत जिले के लिए शुंभकर निर्धारित तय किया जाएगा। इसके लिए आम लोग भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो सबसे अच्छा शुंभकर होगा उसका चयन कर अवार्ड भी दिया जाएगा।
स्कूलों में बच्चों के लिए अनिवार्यतः रखें शिकायत बॉक्स
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों के लिए एक शिकायत पेटी अनिवार्य रूप से रखी जाए ताकि स्कूल के बच्चे अपनी शिकायत इस बॉक्स में डाल सके और बच्चों की मनः स्थिति से शिक्षक और अभिभावक अवगत हो सके। जिला कलक्टर ने कहा कि समस्त गतिविधियों का उददेश्य ऐसा वातावरण निर्माण है जिसमें बेटी जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश जाए और लिंग भेद की प्रवृति पर रोक लग सके। बैठक में राज्य बालिका नीति पर के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। इसके तहत बालिका पोषण, पीसीपीएनडीटी एक्ट, बालिका नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समीक्षा की गई। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...