सिंधुपुत्र मोहनलाल आहूजा का निधन, समाज में शोक व्याप्त

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 🙏








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐  




सिंधुपुत्र मोहनलाल आहूजा का निधन, समाज में शोक व्याप्त



















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

 ✍️

सिंधुपुत्र मोहनलाल आहूजा का निधन, समाज में शोक व्याप्त

बीकानेर।  सिंध में जन्में और ब्रिटिश काल में वहां खुलेआम RSS की शाखाएं लगाकर युवाओं में आजादी की ललक पैदा करने में अपनी जवानी खपा देने वाले भारतीय सिन्धु सभा महानगर बीकानेर और  बीकानेर सिंधी समाज के वरिष्ठतम  सदस्य सिंधुपुत्र 92 वर्षीय मोहनलाल
आहूजा का शनिवार 29 जून 2019 को देहावसान
हो गया। वे पिछले कुछ समय से
अस्वस्थ थे। समाज के अग्रणी
समाजसेवियों में शुमार
स्व. आहूजा अपने पीछे भरा पूरा
परिवार छोड़ गये हैं।  रविवार 30 जून 2019
को प्रात: 9.30 बजे 5-ई-240
जेएनवी से उनकी अंतिम यात्रा
आरंभ होकर परदेशियों की बगेची
जाएगी। विशेष वर्णननीय है कि स्व. मोहनलाल आहूजा ने आजादी के बाद बीकानेर को अपनी कर्मस्थली बनाया और यहां शाखाएं संचालित की तथा सिंधीयत के संरक्षण संवर्धन के लिए जीवनपर्यंत कार्यरत रहे। उन्होंने बीकानेर में जीवंत झांकियों में पौराणिक पात्रों का समावेश कर दशहरा महोत्सव को नए आयाम दिए। सिंधुभूमि की महक को प्रभावी तरीके से अभिव्यक्त करने वाले वे वर्तमान में एकमात्र वक्ता थे। आप बीकानेर में सामाजिक
सेवा कार्यों मे सदैव अग्रणी रहते थे। मोहनलाल आहूजा के निधन का समाचार
सुनते ही समाज मे शोक की लहर दोड़ गई एवं बड़ी तादाद में समाजजन, कलाकार, राजनीतिज्ञ, कर्मचारी नेता, व्यापारी उद्यमी उनके निवास स्थान पर पहुँचने आरंभ हो गये। खबरों में बीकानेर 🎤 🌐  सुजागु सिन्धी परिवार, सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर, भारतीय सिन्धु सभा महानगर बीकानेर सहित समाज की संस्थाओं की ओर से शोक व्यक्त किया गया। 
-✍️ मोहन थानवी








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा