उच्च शिक्षा हेतु मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति देगा शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 🙏








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐  




उच्च शिक्षा हेतु मेघावी विद्यार्थियों को सालाना छात्रवृति देगा शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज




















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

 ✍️

उच्च शिक्षा हेतु मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति देगा शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज


वर्तमान दौर में शिक्षा महत्वपूर्ण शिक्षित समाज आगे बढ़ता है-सूर्यप्रकाश शर्मा
मासिक बैठक में हुआ निर्णय उच्च शिक्षा हेतु मेघावी विद्यार्थियों को सालाना छात्रवृति देगा समाज

बीकानेर30 जून-बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज  की मासिक बैठक आज सूर्य मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में तय हुआ कि समाज अपने मेघावी विद्यार्थियों को जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सालाना छात्रवृत्ति देगा और समाज मे शिक्षा के लिए जागरूकता हेतु प्रचार किया जाएगा इसके अलावा आगामी 19 जुलाई को मंगलपांडे जयंती भव्य तरीके से मनाए जाने पर चर्चा हुई|
बैठक में अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि आज का दौर उच्च स्तरीय पढ़ाई का है और जो समाज अपने बच्चो को इसके लिए प्रेरित कर इनका सहयोग करता है और उनको सफल बनाता है वो समाज प्रगति करता है इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम समाज मे शिक्षा हेतु जागृति लाते हुए बच्चो को उच्च शिक्षित करे और एक संस्कारी और शिक्षित समाज तैयार करे|
 बैठक में मदनगोपाल सेवग, आर.के.शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, महेश भोजक, श्रीमती कामिनी भोजक, श्रीमती वीणा भोजक, नितिन वत्सस नंदकिशोर भोजक, जगदीश सेवग, आरजे रोहित शर्मा, जितेंद्र भोजक ने अपने विचार प्रकट करते हुए समाज के उत्थान हेतु अपने सुझाव प्रेषित किये
बैठक का संचालन नितिन वत्सस ने किया
बैठक के अंत मे पिछले माह दिवंगत हुए सामाजिक बन्धुओ को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
                             









खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा