खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पब्लिक पार्क, जूनागढ़ के सामने और तुलसी सर्किल ऐसे क्षेत्र हैं जहां जनता के साथ साथ प्रशासनिक अमला 24X7 ( हर समय ) आवागमन करता है। रात से सुबह होने तक इक्का दुक्का ही सही, लोग और वाहन निकलते ही हैं। और रोजाना सुबह शाम जनता का आवागमन भ्रमण के लिए तो प्रमुख रूप से होता है। बच्चों के लिए पार्क और यूथ के लिए मसाला चौक ऐसी जगहें हैं जहां उन्हें बीकानेर में रहते हुए शहरी क्षेत्र के नजदीक अन्यान्य दर्शनीय एवं भ्रमण स्थलों की कमी खलती नहीं । विडंबना देखिए, इन जगहों पर भी वांछित स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का अभाव अपना प्रभाव जमाए हुए है। इतना ही नहीं, यातायात के लिए प्रशासन ने ही कलेक्ट्रेट के ठीक सामने गोल पार्क व चंद कदम आगे फव्वारा सर्किल को "तिराहा" बना दिया है। इससे भी बड़ी विडंबना देखिए, तुलसी सर्किल से शहीद स्तंभ व सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क के तीसरे द्वार को बंद हुए दशकों बीत गए, उस द्वार का नामोनिशां तक न रहा, उस द्वार के ठीक बाजू में गौशाला संचालित होने लगी, द्वार से पार्क की तरफ एक प्रतिमा स्थल चिन्हित हो गया, इसी द्वार से सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क चिड़िया घर की भेंट चढ़ गई और फिर चिड़िया घर भी न जाने कब मानो फुर्र हो गया। और प्रशासन ये होगा, ऐसा होगा की खबरों से हम बीकानेरियों को बहलाता रहा। और भी कष्टदायी विडंबना देखिए, पार्क का महत्वपूर्ण भाग लिलिपोंड, जहां अधिकांशतः हमारा भविष्य अर्थात बच्चे भ्रमण के लिए सुबह शाम पहुंचते हैं उस लीलीपॉन्ड के आसपास का क्षेत्र साफ-सफाई के अभाव में ना तो दर्शनीय बन पाता है और न ही स्वास्थ्य के लिए हितकर। हां, अब प्रशासन ने और विशेष रूप से जिला कलेक्टर ने बीकानेर के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की और अपना ध्यानाकर्षण किया है तो आशा बंधी है कि कम से कम जूनागढ़ के सामने सूरसागर, गवर्नमेंट प्रेस रोड, सर्किट हाउस से तुलसी सर्किल तक और तुलसी सर्किल से जूनागढ़ के सामने तक का पूरा क्षेत्र नयनाभिराम बनेगा। कम से कम इतनी आशा तो हमें रखनी ही चाहिए कि यह क्षेत्र जैसा होना चाहिए वैसा तो बनाया ही जाएगा । - मोहन थानवी
जिला कलक्टर के निर्देशों का असर दिखा
रविवार को चला सघन सफाई अभियान
अतिक्रमण हटाने के लिए भी की गई कार्यवाही
बीकानेर, 30 जून। पब्लिक पार्क सहित सूरसागर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के सम्बंध में जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के शनिवार को दिए गए निर्देशों के परिणाम रविवार सुबह से ही दिखने शुरू हो गए। रविवार को नगर निगम और यूआईटी की संयुक्त टीम द्वारा राव बीका जी की प्रतिमा स्थल के बाहर साफ सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण भी हटाए गए। वहीं सूरसागर की टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य भी रविवार सुबह ही प्रारंभ हो गया।
जिला कलक्टर ने शनिवार को इस पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर न्यास अधिकारिरयों को निर्देश दिए थे। निर्देशों का साफ असर दिखा और छुट्टी का दिन होने के बावजूद लिली पोंड में सफाई कार्य शुरू हुआ ।
तुलसी सर्किल के आस-पास भी हुई सफाई
तुलसी सर्किल और आस-पास के क्षेत्र में सफाई कार्य होने से पूरे इलाके को दृश्य बदला-बदला नजर आया। जिला कलेक्टर व न्यास अध्यक्ष ने निर्देश दिए थे कि तुलसी सर्किल से शहीद स्मारक की तरफ पब्लिक पार्क में जो सड़क चल रही है उसके किनारे जो सड़क किनारे जो फुटपाथ और उसके अंदर जो झाड़ झंकार उगे हैं उन सब को साफ किया जाए। रविवार सुबह से ही जेसीबी मशीन लगाकर इन सब को साफ किया गया । गौतम ने व्यास अभियंता को निर्देश दिए हैं कि तुलसी सर्किल के अंदर से शहीद स्मारक तक एक छोटा पथ भी विकसित करने की संभावनाएं तलाशें । उन्होंने अभियंता को यह भी निर्देश दिए कि तुलसी सर्किल और पब्लिक पार्क के बीच में जो अवैध रूप से गौशाला चल रही है इसे भी यहां से हटाई जाए। गौशाला के संचालकों से बातचीत कर उन्हें सोमवार तक समझाइश की जावे कि वे अपने पशु यहां से स्थानांतरित कर ले और जमीन मुक्त कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई जाएगी और इस कार्रवाई पर होने वाला खर्च गौशाला संचालकों से वसूल किया जाएगा।
राव बीकाजी प्रतिमा स्थल से हटाया गया अतिक्रमण
राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर हुए अतिक्रमण को भी रविवार सुबह हटवाया गया। गौतम ने शनिवार रात जब विभिन्न स्थानों का दौरा किया था इस दौरान उन्होंने न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पुलिस तथा होमगार्ड की मदद से राव बीका जी की प्रतिमा के आगे जो अतिक्रमण हैं इन्हें हटाया जाए, साथ ही जूनागढ़ के सामने जो अवैध रूप से लगे गाडे और फूड जोन को भी प्रथम चरण में यहां से हटाने के लिए समझाइश करें। समझाइश के बाद भी अगर यह क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ तो प्रशासन अपने स्तर पर सारे अतिक्रमण हटाकर पूरे क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घाषित करेगा।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
जिसे "हमेशा रहना चाहिए स्वच्छ" उसे कलेक्टर के सख्त निर्देश पर किया जा रहा है "साफ"

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...