खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
तम्बाकू है सबसे बड़ी महामारी,
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर होगा जन जागरण
👇
👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 30 मई, 2019

बीकानेर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग संगोष्ठी और रैलियों का आयोजन कर आमजन को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागृत करेगा। जहां एक और राजकीय नर्सिंग कॉलेज बीकानेर व राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र नोखा के नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा संगोष्ठी आयोजन व जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी वही लाली माई पार्क गोकुल सर्किल पर अलसुबह चल रहे योग शिविर के दौरान शिविरार्थियों को तंबाकू व धूम्रपान से बचने का संदेश दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ देवेंद्र चौधरी व डीटीओ डॉ सीएस मोदी योग शिविर में शिरकत करेंगे और बच्चों को प्रेरित करेंगे कि वे अपने परिजनों से तंबाकू व धूम्रपान छोड़ने के लिए तैयार करें। डॉ चौधरी ने बताया कोटपा एक्ट 2003 को लेकर के उल्लंघनकर्ताओं पर जिले भर में सघन चालानिंग की कार्रवाई भी की जाएगी।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा जिसमें बीकानेर से डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर, बीसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, एफएसओ महमूद अली, नीलम प्रताप सिंह, महेंद्र जायसवाल, संदीप जोशी व मालकोश आचार्य सहित 22 सदस्यों का दल शिरकत करेगा।
तम्बाकू सबसे बड़ी महामारी
डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान में प्रतिदिन लगभग 136 लोगों की मौत का कारण तम्बाकू है। इसे किसी महामारी से कम नहीं आंक सकते। तंबाकू चबाने से मुंह, गला, अमाशय, यकृत और फेफड़े के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान की रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों में 50 प्रतिशत और स्त्रियों में 25 प्रतिशत कैंसर की वजह तम्बाकू सेवन है। इनमें से 90 प्रतिशत में मुंह का कैंसर हैं। धुआं रहित तम्बाकू में 4 हजार से अधिक रसायनिक यौगिक हैं, इनमें से 29 रसायन कैंसर पैदा कर सकते हैं। मुंह के कैंसर के रोगियों की सर्वाधिक संख्या भारत में है। उन्होंने बताया कि ”तम्बाकू छोड़ो, युवा बचाओ“ अभियान के सफल क्रियान्वयन के परिणाम उत्साहजनक रहे गैट्स-2 रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016-17 में 24.7 प्रतिषत वयस्क ही तम्बाकू का उपभोग करते पाये गये। जबकि वर्ष 2009-10 में यह दर 32.3 प्रतिषत थी। उन्हांेने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार तम्बाकू के कारण देश में 1 लाख करोड़ एवं राजस्थान में 1160 करोड़ रूपये का नुकसान होता ळें
...................................
स्वास्थ्य विभाग व आरयूआईडीपी ने लगाया श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर
परिवार नियोजन, यौन रोगों व मौसमी बीमारियों पर किया जागरूक
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (त्न्प्क्च्) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुजानदेसर के सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में श्रमिकों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ परिवार कल्याण, यौन रोगों से बचाव, एचआईवी एड्स व टीकाकरण जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
सीएमएचओ डॉ देवेंद्र चौधरी ने बताया कि शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मीकांत पुरोहित व डॉ विजय शंकर बौहरा द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सकों द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव-उपचार की जानकारी भी दी गई। सीएपीपी के बाबूलाल गोठवाल ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व अपने परिवार के कल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रानीलता पुरोहित, ईचरज पंचारिया, लियाकत अली, घनश्याम मेघवाल, मनोज गोयल, रेखा व तेजश्री ने अपनी सेवाएं दी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-

🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...