विकास कार्यों पर डीएमएफटी द्वारा खर्च किए जाएंगे 20 करोड़-गौतम

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤   .. 👇


विकास कार्यों पर डीएमएफटी द्वारा खर्च किए जाएंगे 20 करोड़-गौतम


👇















 
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

विकास कार्यों पर डीएमएफटी द्वारा खर्च किए जाएंगे 20 करोड़-गौतम
जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक आयोजित

बीकानेर, 31 मई। जिले के खनन क्षेत्र में अवस्थित गांवों तथा अन्य विकास कार्यों पर जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) द्वारा 20 करोड़ 67 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में डीएमएफटी की प्रथम बैठक का आयोजन का किया गया। गौतम ने विभिन्न विभागों से आगामी एक सप्ताह में इस सम्बंध में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। 
गौतम ने कहा कि खनन के जरिए होने वाली आय को इस क्षेत्र में आने वाले गांवों में सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अन्य सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी ट्रस्ट की ओर से मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ट्रस्ट की ओर से हरसंभव प्रयत्न होंगे। उन्होंने बताया कि जिन कार्यों के लिए अन्य स्थानों से पैसा उपलब्ध नहीं हो रहा है, उनके लिए डीएमएफटी द्वारा आर्थिक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। 
डीएमएफटी अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न नवाचारों व विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बना कर प्रस्तुत किए जाएं। माइनिंग क्षेत्रों में संचालित हो रहे राजकीय स्कूलों में जनसहभागिता योजना के तहत कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों में स्थानीय भागीदारी के साथ-साथ डीएफएफटी की ओर से सहायता दी जाएगी। इसके तहत कम्प्यूटर लैब का विकास जैसे कार्य किए जाएंगे। 
गरीब बच्चों को मिलेगी स्कूल बैग, डेªस, 
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा खनन क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस आदि सामान मुहैया करवाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 50 लाख रूपए खर्च होंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को खनन क्षेत्र से सटे गांवों में ऐसे बच्चों का सर्वे करवा कर सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि उनकी मदद दी जा सके। 
कोलायत में होंगे पर्यटन विकास कार्य
धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से कोलायत के महत्व को देखते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि कोलायत में तालाब का सौन्दर्यकरण व अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा तथा तालाब की साफ-सफाई के कार्य भी करवाए जाएंगंे। उन्होंने बताया कि इसके तहत घाट मरम्मत का निर्माण भी करवाया जाएगा तथा मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क के रिस्टोरेशन का कार्य भी सम्पन्न करवाया जाएगा। 

पीबीएम व सैटेलाइट अस्पताल में खरीदे जाएंगे उपकरण

गौतम ने  बताया कि ट्रस्ट द्वारा पीबीएम और सैटेलाइट अस्पताल में भी बड़ी धनराशि व्यय की जाएगी। जिसके प्रस्ताव अधीक्षक पीबीएम व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बना दें। इस राशि से दोनों अस्पतालों में आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे, ताकि मरीजों को जांच प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा का सामना न करना पड़े। जनाना वार्ड तथा लेबर रूम में आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र से जुड़ी पंचायत समितियों में स्टेडियम निर्माण के लिए भी प्रस्ताव लिए जाएंगे, ताकि आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। इस सम्बंध में न्यास अध्यक्ष ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी को उपखंड अधिकारियों से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए।
न्यास अध्यक्ष ने कहा कि डीएमएफटी द्वारा पूर्व में जो प्रस्ताव भिजवाए गए हैं, तथा जिनमें वित्तीय स्वीकृतियां जारी होनी शेष है उनका पुनर्विलोकन कर समीक्षा करें और यदि उनकी आवश्यकता नहीं है तो ऐसे प्रस्ताव निरस्त करें।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 22 फरवरी को जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास नियम 2016 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास की गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष जिला प्रमुख के स्थान पर जिला मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। इसके अनुसार अनुमोदित बजट, वार्षिक प्लान स्कीम तथा प्रोजेक्ट इत्यादि अब जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को भेजना होगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी,पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डाॅ.पी.के.बेरवाल, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चैधरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.देवेन्द्र चैधरी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

🙏

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा