खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
.. 👇 👇 👇 👇
👇👇👇
👇👇
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
मुझे तो सर्टिफिकेट मिल गया, आप भी मतदान के लिए ‘ई-संकल्प’ लेकर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण-पत्र
👇👇👇
👇👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं। 👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇
👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇......👇👇👇👇👇
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
मुझे तो सर्टिफिकेट मिल गया, आप भी मतदान के लिए ‘ई-संकल्प’ लेकर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण-पत्र
मिलेगा जिला कलक्टर का हस्ताक्षरयुक्त डिजीटल प्रमाणपत्र
बीकानेर, 29 मार्च। लोकसभा चुनाव में मताधिकार के उपयोग के लिए पारम्परिक तरीकों के साथ अब ‘ई-संकल्प’ भी लिया जा सकेगा। ई-संकल्प लेने वाले प्रत्येक मतदाता को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम का हस्ताक्षरयुक्त डिजीटल प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा। जिला कलक्टर ने मतदान का संकल्प लेकर अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को इससे संबंधित पोर्टल लांच किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए सतत रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करने वाले मतदाताओं के लिए एक नवाचार किया गया है। इन मतदाताओं को मतदान के संकल्प का डिजीटल प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके लिए www.deobikaner.in पोर्टल पर जाकर ‘संकल्प पत्र’ काॅलम पर क्लिक करना होगा। इस पर मतदाता का नाम और मोबाइल नंबर टाइप करने और मताधिकार के संकल्प पर क्लिक के साथ ही डिजीटल प्रमाण-पत्र तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के युवाओं के साथ इसका विशेष अभियान चलाया जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी ने बताया कि पोर्टल पर भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन विभाग तथा आयोग की वेबसाइट्स के लिंक्स, निर्वाचन से संबंधित वीडियो, गतिविधियों, आदर्श आचार संहिता, जिला स्तरीय अधिकारियों की सूची सहित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी नरेन्द्रपाल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, स्वीप सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी तथा उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी सत्येन्द्र सिंह मौजूद रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...