आया मौसम चुनाव का, छा रही क्या बदली अतिक्रमणों की ?

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खखरें  .. 👇

लोकसभा चुनाव के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर रखें नजर-गौतम



👇👇👇👇

 विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।




👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

लोकसभा चुनाव के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर रखें नजर-गौतम

बीकानेर, 29 मार्च। नगर विकास न्याय अध्यक्ष व जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान व उसके बाद नगर विकास न्यास की भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हो,इसके लिए न्यास अधिकारी सजगता से कार्य करें। चुनाव घोषणा से पूर्व के शुरू हुए कार्यों को गुणवतापूर्वक निर्धारित समय में पूरा करें तथा न्यास की भूमि का काॅलोनियों में बोर्ड लगवावें तथा अधिकाधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास करें। 
     नगर विकास न्यास अध्यक्ष शुक्रवार को नगर विकास न्यास कार्यालय में अपने कक्ष में न्यास के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर स्वर्ण आभूषणों के लिए एशिया में विख्यात है। यहां के कुंदन, हीरे, मोती के जड़ाऊ व मीनाकारी के गहनों की भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ विश्व स्तर पर पहचान है। बीकानेर के स्वर्ण व्यवसाय को बढ़ावा देने, स्वर्णकारों को पूर्ण सुरक्षित व्यापार करने के स्थान के संबंध में कार्य योजना तैयार करें। कार्य योजना में पार्किंग, ऊपरी मंजिलों में दुकानें और रिहायशी स्थल विकसित करने,वास्तु और बीकानेरी शिल्प कला को शामिल किया जाए। 
       न्यास अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व प्राप्ति के लिए न्यास अपने स्तर पर मैरिज गार्डन विकसित करें। मैरिज गार्डन की देखरेख व रखरखाव का कार्य भी न्यास करें। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मैरिज गार्डन में पूर्ण सुविधायुक्त बनावें जिससे विवाह व मांगलिक कार्य करने वाले परिवार को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। 
     कुमार पाल गौतम ने कहा कि बीकानेर के प्रमुख चैराहों व पार्कों को औद्योगिक इकाइयों, स्वायत शासन निकायों  यथा लिग्नाइट काॅपोरेशन, बी.के.सी.एल. व प्रमुख व्यवसाइयों को गोद देने के प्रस्ताव तैयार करें।  चैराहों के सौन्दर्यकरण के साथ पार्कं आदि स्थलों पर पहुंचने पर लोगांे को सुखद व आनंद की अनुभूति होनी चाहिए। उन्होंने जोड़बीड़ का भी अवलोकन किया तथा जोड़बीड़ को वास्तु के अनुसार ठीक करवाकर उसको विकसित करने, वहां डेयरी फार्म हाउस व अन्य वैकल्पिक व उपयोगी प्रस्ताव बनाकर तैयार करें,जिससे क्षेत्र का बेहतर व शीध्र विकास हो सकें। इस अवसर न्यास सचिव सुनीता चैधरी, टाउन प्लानर, नगर विकास न्यास के अधिकारी मौजूद थे।






Comments