Type Here to Get Search Results !

तेरापंथ के वरिष्ठ बहुश्रुत मुनिश्री राजकरणजी स्वामी की देह पंचतत्व में विलीन

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, YouTube के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी .. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇
तेरापंथ के वरिष्ठ बहुश्रुत मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का देह पंचतत्व में विलीन
👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

तेरापंथ के वरिष्ठ बहुश्रुत मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का देह पंचतत्व में विलीन
गंगाशहर। गंगाशहर विराजित बहुश्रुत परिषद के सदस्य मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का अन्तिम संस्कार पुरानी लेन स्थित ओसवाल श्मशान गृह में किया गया। उनकी प्रयाण यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ बैकूण्ठी गंगाशहर के तेरापंथ भवन से निकली जो गंगाशहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शमशान गृह पहंुची। प्रयाण यात्रा से शासनश्री मुनिव्रत जी, मुनिश्री शान्तिकुमारजी, मुनिश्री देवेन्द्रकुमारजी, शासनश्री साध्वीश्री मधुरेखाजी, साध्वीश्री विशद्प्रज्ञाजी, मुनिश्री श्रेयांसकुमारजी, मुनिश्री बिमलबिहारीजी, मुनिश्री गिरीशिकुमारजी, मुनिश्री विनितकुमारजी व सेवा केन्द्र में विराजित अन्य साध्वीवृन्दों ने उनका गुणानुवाद करते हुए मंगलभावना व्यक्त की। शासनश्री मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का संथारा संलेखना में देवलोकगमन 20 फरवरी, 2019 को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर हो गया। मुनिश्री का 1 दिन का संथारा आया व 11 दिनों की तपस्या हुई।
प्रयाण यात्रा में सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाएं जैन भजन गा रहे थे तथा नारे लगाये जा रहे थे। प्रयाण यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, महापौर नारायण चौपड़ा, आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ तेरापंथ सभा, गंगाशहर अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़, तेरापंथी सभा गंगाशहर मंत्री अमरचन्द सोनी, उपाध्यक्ष किशनलाल बैद, जीवराज सामसुखा, तेयुप मंत्री पवन छाजेड़, विजेन्द्र छाजेड़, पीयूष लूणिया, जतन संचेती, मनोज सेठिया, करणीदान रांका, तेमम अध्यक्ष मंजू आंचलिया, मंत्री संजू लालणी, बबीता सेठिया, किशोर मण्डल से कौशल मालू, ऋषभ लालाणी, धनपत भंसाली, ऋषभ सांड व कन्या मण्डल की संयोजिका कोमल चौपड़ा व सदस्यों सहित आदि जनमान्यगण शामिल हुए। 
मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का जन्म गंगाशहर में 15 मार्च, 1927, फाल्गुन सुदी 12 वि.सं. 1983 को हुआ था। उनकी माता नानूदेवी सामसुखा व पिता गंगाराम जी सामसुखा (मुनिश्री गंगारामजी स्वामी) थे। भाई व बहिन के साथ खेलते, बढ़ते आपके मन में वैराग्य भावना जागृत हुई। आपकी भावना को साकार रूप मिला गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के कर कमलों से 01 नवम्बर, 1942 कार्तिक कृष्णा 08 वि.सं. 1999 को चूरू, राजस्थान में दीक्षा प्रदान की। उनका दीक्षा पर्याय लगभग 76 वर्ष का रहा। 
मुनिश्री राजकरणजी स्वामी एक विनम्र, श्रद्धाशील, मिलनसार, कर्मठ व समर्पित संत थे। आपकी कला कुशलता, प्रवचनशैली, संघनिष्ठा, गुरुनिष्ठा श्रम व स्वाध्यायशीलता सराहनीय रहे। आपके विशिष्ट गुणों का मुल्यांकन करते हुए महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आपको बहुश्रुत परिषद् के सदस्य के रूप में चुना। मुनिश्री राजकरणजी स्वामी के पिता मुनिश्री गंगारामजी को स्वयं प्रेरणा देकर दीक्षा के लिए तैयार किया। उनकी सेवा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने बड़े भाई को भी प्रेरणा के लिए तैयार किया और वह मुनिश्री पूर्णानंद के रूप के सामने आये। गंगाशहर का श्यामसुखा परिवार धर्म संघ के लिए एक बलिदानी परिवार के ग्रुप में उभर कर सामने आया। बहुश्रुत मुनिश्री राजकरणजी ने 92 वर्ष की उम्र में दस दिनों की तपस्या के बाद चेतन अवस्था में तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान किया। आचार्यश्री महाश्रमणजी को जब मुनिश्री राजकरणजी की संथारा संलेखना करने की भावना से अवगत करवाया गया तो 19 फरवरी, 2019 मंगलवार प्रातः तेरापंथ भवन में विराजित चरित्रात्माओं को संस्थारा संलेखना पचखाण करवाने की स्वीकृति प्रदान की। संथारा काल में देशभर से संदेश प्राप्त हुए। तेरापंथ सभा मंत्री अमरचन्द सोनी ने बताया कि पूरे दिन जप, तप व त्याग का क्रम चला। तेरापंथ महिला मंडल, तेयुप सभा, शान्ति प्रतिष्ठान, किशोर मण्डल, कन्या मण्डल के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए भजन इत्यादि का क्रम चलाया। प्रयाण यात्रा में गंगाशहर, भीनासर, बीकानेर, उदासर, उदयरामसर, नोखा, देशनोक आदि आसपास के अनेक क्षेत्रांे से श्रद्धालुजन शामिल हुए। स्मृति सभा 21 फरवरी को प्रातः 09ः30 बजे तेरापंथ भवन, गंगाशहर में होगी। 
इन्होंने दी मुखाग्निी
बहुश्रुत मुनिश्री राजकरणजी स्वामी को उनके पौत्र सूर्यप्रकाश सामसुखा, विजयचन्द सामसुखा सहित सभी पौत्रों व परिजनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies