शहर ने किया केबिनेट मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला का स्वागत


केबिनेट मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला के स्वागत का चला अटूट सिलसिला

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
केबिनेट मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला के स्वागत का चला अटूट सिलसिला

बीकानेर, 30 दिसम्बर। नई सरकार के गठन के बाद रविवार को बीकानेर के लाडले ऊर्जा व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला का अपने नगर पहुंचने पर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। जयपुर से लेकर बीकानेर तक आमजन ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए और फूलों की वर्षा करके अपने प्रिय जन नेता का अभिवादन किया। 
डाॅ. कल्ला के जयपुर से रवाना होने के साथ ही लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर थोडी-थोडी दूरी पर बडी संख्या में एकत्रित लोग डाॅ. कल्ला के स्वागत के लिए आतुर थे। अपने चहते नेता का स्वागत करने के लिए आमजन डाॅ. कल्ला के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वहीं उनके अभिनन्दन के लिए लिए बड़ी संख्या में स्वागत द्वार तैयार कर फूल मालाओं से लाद दिया।  लोग अपने निजी वाहनों  से जिले की सीमा पर पहुंचकर डाॅ. कल्ला का स्वागत एवं अभिनन्दन के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। दोपहर से अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने को आतुर लोगों से डाॅ. कल्ला अपने चिरपरिचित अंदाज में आत्मीयता से मिले।
  इस अवसर पर ऐतिहासिक कोटगेट दुल्हन की तरह सजा था साथ ही पूरा शहर शादी के मंडप की तरह सजा था। सिंह द्वार कोटगेट के तीनों दरवाजों पर तीन रंगों के कपड़ोें से इस तरह सजावट की गई थी जिसे  देखने के लिए भी लोग उमड़ पड़े। 
डॉ कल्ला के बीकानेर शहर में पहुंचते पहुंचते रात हो चुकी थी। डाॅ. कल्ला ने सभी का अभिवादन स्वीकारा। अनेक स्थानों पर डाॅ. कल्ला के अभिनंदन के लिए होर्डिंग्स व बैनर लगाए गए। 
सेल्फी का रहा क्रेज
प्रदेश के ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर हर व्यक्ति डॉ. कल्ला को माला पहनाने के बाद अपने मोबाइल से सेल्फी खींच रहा था। सेल्फी का यह दौर  डागा चौक तक एक ही स्थिति में चलता रहा। 

Comments