खबरों में बीकानेर 🎤 : कृपलानी ने सिंधी समाज के विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

*खबरों में बीकानेर 🎤*
कृपलानी ने सिंधी समाज के विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश 

बीकानेर 6 सितंबर 18 । बीकानेर के सिंधी समाज ने सर्किट हाउस में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका का स्वागत व सम्मान किया । समाज के युवा भाजपा नेता कैलाश ग्वालानी ने मनीष कच्छावा का बनाया कृपलानी को कैरीकैचर ( पेंसिल स्केच) भेंट किया व शिष्टमंडल सदस्यों का परिचय दिया। शिष्टमंडल ने समाज के लिए सामुदायिक भवन की जमीन के लिए काफी समय से चल रही कार्रवाई पर शीघ्र निर्णय का आग्रह करने पर कृपलानी ने  यूआईटी चेयरमैन रांका से फाईल की स्थति जानी व सामुदायिक भवन् के लिए जमीन के आंवटन हेतु फाइल जल्दी ही जयपुर मंत्रालय भेजने का निर्देश दिया । समाज के  शिष्टमंडल में शामिल श्रीमती अशोक हिंदुस्तानी विजय ऐलानी, टीकम पारवानी, नानक हिन्दुस्तानी,खेमचन्द मूलचंदानी, कमलेश सत्यानी,अशोक गौरवानी,हेमंत गौरवानी, दौलत प्रेमज्यामणी,सुंदरदास मामनानी, हीरालाल रीझवानी, कैलाश गुवालाणी,श्याम आहूजा, केशव खत्री,देवीचंद खत्री किशन सदारंगगानी सुरेश केशवानी एवं राजेश खेसवानी ने कृपलानी को समाजकंटकों द्वारा हेमू कालानी चौराहे के सौंदर्यकरण को बिगाड़ने के कुप्रयासों बाबत बताया व ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने में सहयोग  की मांग की  जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए नियमानुसार कार्यवाही शुरू करवाकर मांग जल्दी पूरी होने का भरोसा दिया।   इससे पूर्व भाजपा नेता कैलाश ग्वालानी के प्रयासों से श्री चंद कृपलानी से मिले शिष्टमंडल ने मंत्री व यूआईटी चेयरमैन रांका को  मालाओं से लाद कर ,शाल पहनाकर व  मोमेंटो देकर सम्मानित किया । समाज ने मंत्री से आग्रह किया की मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे को भी 10 मिनट  समाज में  लेकर आएं ताकि उनका  सम्मान किया जा सके। मंत्री कृपलानी ने गौरव यात्रा में सारे समाज को आने का निमंत्रण दिया और सीएम की व्यस्तता बताते हुए अलग से सम्मान करने के स्थान पर गौरव यात्रा में ही उनका सम्मान करने को कहा । जिस पर समाज के लोगों ने सीएम सहित कृपलानी व रांका को गौरव यात्रा के दौरान सम्मानित किया। 
- श्याम आहूजा 
संभाग प्रभारी 
भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर 
मो 9521401100

मोहन थानवी 
भाषि एवं साहित्य मंत्री 
भारतीय सिंधु सभा महानगर 
9460001255

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,