खबरों में बीकानेर 🎤 : रिकॉर्ड समय में सूरसागर की कायापलट देख सीएम बोलीं, वाह रांकाजी वेलडन
*खबरों में बीकानेर 🎤*
रिकॉर्ड समय में सूरसागर की कायापलट देख सीएम बोलीं, वाह रांकाजी वेलडन
बीकानेर। बमुश्किल कुछ दिन पहले सूरसागर की दशा सुधारने के लिए मात्र 15 दिन की मोहलत चैलेंज के साथ देने के परिणाम में.रिकॉर्ड समय में सूरसागर की कायापलट देख सीएम वसुंधरा राजे एकबारगी तो अपनी उत्सुकता छिपा न सकीं और अपने रथ पर खड़े होकर सूरसागर की सुंदरता को निहारा । सूरसागर पर चकाचौंध कर देने वाली रोशनी के साथ चल रहे लैजर शो व लोगों की उपस्थिति देख कर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता के साथ न्यास अध्यक्ष महावीर रांका की मेहनत व लगन को सराहते हुए सूरसागर को नवीन स्वरूप प्रदान करने पर बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने रथ पर खड़े होकर सूरसागर की सुंदरता को देख जनता को सम्बोधित करते कहा कि बीकानेर के लिए नासूर बन चुके सूरसागर को भाजपा के शासन में भव्य रूप दिया गया है जिसका फायदा बीकानेर की आम अवाम के साथ पर्यटन को भी हो रहा है। रोड शो के दौरान आंबेडकर भवन के पास स्वागत के लिए उमड़े हुजूम को देख सीएम अभिभूत हो गई। वहां उमड़े जन. सैलाब के समक्ष सीएम ने वाह रांकाजी वेलडन, उद्बोधन के साथ महावीर रांका की पीठ थपथपाई। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया। इस अवसर पर रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 11 लाख रुपए का डीडी प्रदान किया गया। अभिनन्दन के दौरान चांदी का मुकुट भी मुख्यमंत्री को दिया गया जिसे मुख्यमंत्री ने मंदिर में चढ़ाने हेतु निर्देशित किया। ढोल-नगाड़ों व वसुंधरा राजे के आदमकद कटआउट के साथ स्वागत में महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रफुल्लित हो हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के कुलदीप यादव ने बताया कि रांका के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम ने बड़ी संख्या में आए लोगों की तमाम सुविधाओं और सुचारू व्यवस्थाओं को बनाए रखा।
इससे पहले भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के नेतृत्व में जूनागढ़ के समक्ष मसाला चौक पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
- मोहन थानवी
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...