Har Ghar Gopalan hi 31 varshiya go paryawaran chetna yatra ka dhyeya : gwala baba

खबरों में बीकानेर 🎤 


हर घर गौपालन ही 31 वर्षीय गौ पर्यावरण चेतना पदयात्रा का ध्येय : ग्वाला बाबा

बीकानेर 20/7/🔞 । श्री करणी माता मंदिर परिसर और पूरे देशनोक में  शुक्रवार को एक अलग ही नजारा था । सुबह मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो देशनोक के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री गौशाला पहुंची।   गौमाता और करणी माता के जयकारों की गूंज में मंगलकलश के साथ महिलाएं और युवतियां, रथों पर सवार देवी देवताओं के रूप में बाल कलाकारों का रास्ते भर में समाजसेवी संगठनों द्वारा स्वागत किया गया । नौ दिवसीय गो-गुरु-गोविन्द कथा का आयोजन में आरती, हवन योग शिविर, वेदान्त प्रवचन, चिकित्सा शिविर हुए। 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गो-गुरु-गोविन्द कथा की जाकर सामूहिक भोजन प्रसादी गौ गुरु गोविंद के आशीर्वाद स्वरूप  हुआ ।

पूरे भारत में 31 वर्ष तक पदयात्रा से करेंगे गौसेवा का आह्वान 

 संत ग्वाला बाबा गोपाल महाराज गोरक्षा के संदेश को देने के लिए 31 वर्षों तक पैदल चलकर पूरे भारत में पहुंचेंगे।  इस संकल्प की पूर्ति के लिए वे करीब पौने छह साल  से पदयात्रा कर रहे है। 31 वर्षीय गौ पर्यावरण चेतना पदयात्रा के ग्वाला बाबा अभी तक 48 हजार किमी की पैदल यात्रा नंगे पांव करते हुए 9900 गांवों, कस्बों, शहरों में गौसेवा की अलख जगाई है।  हर वर्ष गुरु पूर्णिमा को दो दिन का विराम लेते हैं और इन पौने छह वर्षों में देशनोक ही ऐसा स्थान है जहां नौ दिवस रुक कर गो-गुरु-गोविन्द कथा का आयोजन कर रहे हैं।
-✍️ मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा